Delhi s April Heat Record High Temperatures Rise Again दिल्ली में दस में से आठ साल सामान्य से ज्यादा गर्म रहा अप्रैल, Delhi Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में दस में से आठ साल सामान्य से ज्यादा गर्म रहा अप्रैल

नई दिल्ली में अप्रैल महीने का तापमान पिछले आठ वर्षों से सामान्य से अधिक हो रहा है। इस साल अप्रैल का औसत तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। 2022 में अप्रैल का तापमान सबसे अधिक 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 2020 और 2023 में ही तापमान सामान्य से कम रहा।

Sun, 26 April 2026 05:37 PMSanjay Kushwaha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
दिल्ली में दस में से आठ साल सामान्य से ज्यादा गर्म रहा अप्रैल

नई दिल्ली, प्र.सं.। राजधानी में अप्रैल का महीना लगातार ज्यादा गर्म हो रहा है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि बीते दस में से आठ साल अप्रैल का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रहा है। इस साल अभी महीना पूरा होने में पांच दिन बाकी है लेकिन अभी से तापमान महीने के औसत के बराबर हो चुका है। दिल्ली में आमतौर पर अप्रैल का महीना हल्की गर्मियों वाला होता है। इस दौरान धूप तो तीखी होने लगती है लेकिन झुलसाने वाली गर्मी दूर रहती है। हवा में नमी का स्तर भी कुछ हद तक बना रहता है। इसके चलते अप्रैल महीने का औसत तापमान सामान्य तौर पर 36.5 डिग्री सेल्सियस रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण लू से तपी दिल्ली; अब तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की बारी, कब से बदलेगा मौसम?

लेकिन, बीते दस वर्षों के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो दस में से आठ साल ऐसे रहे हैं जब अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। केवल वर्ष 2023 और वर्ष 2020 में ही अप्रैल महीने का औसत तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। जबकि, इस दौरान वर्ष 2022 का अप्रैल महीना सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया। तब महीने भर का औसत तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। यह सामान्य से लगभग चार डिग्री ज्यादा है।दस वर्षों में अप्रैल का अधिकतम तापमानवर्ष अधिकतम तापमान2016 38 डिग्री सेल्सियस2017 38.5 डिग्री सेल्सियस2018 37.2 डिग्री सेल्सियस2019 37.3 डिग्री सेल्सियस2020 35.3 डिग्री सेल्सियस2021 37.3 डिग्री सेल्सियस2022 40.4 डिग्री सेल्सियस2023 35.3 डिग्री सेल्सियस2024 37 डिग्री सेल्सियस2025 39 डिग्री सेल्सियस2026 36.5 डिग्री सेल्सियस(नोटः अप्रैल 2026 के आंकड़े 25 तारीख तक के हैं)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।