दिल्ली की सड़कों पर उतरीं 200 नई ईवी बसें, चार परियोजनाओं का भी शिलान्यास
या दिल्ली की सड़कों पर उतरीं 200 नई ईवी बसें, चार परियोजनाओं का शिलान्यास

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को ईस्ट विनोद नगर डिपो से 200 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, दिल्ली-रोहतक अंतरराज्यीय बस सेवा, मदनपुर खादर में नए बस डिपो और ईस्ट विनोद नगर डिपो में डीटीसी के अत्याधुनिक प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देकर दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाया जाएगा। होलम्बी कलां में बड़ा ईवी बैटरी निस्तारण केंद्र बनेगा। इन ई-बसों में 140 देवी बसें हैं। ये बसें छोटी-छोटी गलियों में जाकर परिवहन सुविधाएं देती है। इसके बाद डीटीसी बसों की संख्या 6300 हो गई है, जिसमें 4550 ईवी बसें हैं।उन्होंने
कहा कि दिल्ली को ग्रीन, क्लीन और स्मार्ट बनाकर विकसित किया जाएगा। सरकार ने चार हजार करोड़ का बजट चार वर्ष में दिल्ली की जनता पर खर्च करने का मन बनाया है, क्योंकि दिल्ली वर्षों से प्रदूषण में लिप्त है। इसका खामियाजा हर परिवार भुगत रहा है। दिल्ली में कितनी सरकारें आईं और चली गईं, लेकिन किसी ने प्रदूषण को प्रभावी रूप से समयबद्ध तरीके कम करने का प्रभावी कदम नहीं उठाए। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली सरकार जरूरी फैसले कर रही है। नई ईवी नीति के मसौदे में एक तरफ लोगों को ईवी वाहन खरीदने पर सब्सिडी का प्रावधान किया है तो दूसरी तरह चार पहिया वाहनों के लिए रोड टैक्स माफ करने की योजना है।स्कूल बसों को ईवी वाहन में तब्दील करने की तैयारीमुख्यमंत्री ने कहा कि व्यवसायिक और स्कूलों की बसों को एक निश्चित समय में ईवी बसों में तब्दील करने का रोड तैयार किया गया है। इसके अलावा वर्ष 2028-29 तक ईवी बसों की संख्या बढ़ाकर 14 हजार की जाएंगी। ऐसे में ईवी को चार्ज करने के लिए जो मजबूत बुनियादी ढांचे की जरूरत है। इसके लिए सरकार ने तैयारी की है। कार्यक्रम में दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे।नए डिपो में 30 चार्जिंग स्टेशन बनाए गएमदनपुर खादर नए बस डिपो में 30 चार्जिंग स्टेशन बनाए हैं, जहां प्रतिदिन 120 ईवी बसें चार्ज हो सकेगी। इस डिपो में तीन बस-वे, दो यात्री शेड और एक साथ छह बसों की पार्किंग की व्यवस्था है। अभी प्रतिदिन 22 बसों का परिचालन होगा। इसके तहत इस डिपो से सफदरजंग टर्मिनल तक रूट नंबर 465 की तीन बसें और रूट संख्या डी-022 की 14 बसें शामिल हैं। इसके अलावा रूट संख्या डी-8802 पर नेहरू प्लेस के लिए पांच बसें चलेंगी। डिपो में यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए रैंप और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था की गई है।चालकों के आते-जाते जांच के लिए लगी मशीनईस्ट विनोद नगर डिपो में बने प्रशासनिक भवन में बायोमेट्रिक मशीन के अलावा ऐसी मशीन भी लगी है जो आते-जाते हुए बस चालकों की जांच करेगी, ताकि चालक शराब पीकर बस न चला पाएं। हादसे रोकने के लिए यह कदम उठाए गए हैं। प्रशासनिक भवन में 12 कक्ष बने हैं। इसमें कैंटीन, विश्राम कक्ष व दिव्यांगजनों के अनुकूल सुविधा विकसित की गई है। 50 हजार लीटर क्षमता का फायर टैंक बनाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन