Delhi Education Department Prepares Schools for Heat Wave Safety स्कूलों में हीट वेव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी, Delhi Hindi News - Hindustan
More

स्कूलों में हीट वेव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

दिल्ली में भीषण गर्मी से छात्रों की सुरक्षा के लिए शिक्षा विभाग ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य शुरू किया है। हीट वेव की तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा, जिसमें अधिकारियों को स्कूलों में पानी, स्वच्छता, और लेखन सामग्री की व्यवस्था का जायजा लेना है। सभी स्कूलों का निरीक्षण 10 मई तक रिपोर्ट के साथ पूरा करना होगा।

Mon, 27 April 2026 06:51 PMAshish Singh हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
स्कूलों में हीट वेव की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी में भीषण गर्मी से स्कूली छात्रों के बचाव को लेकर शिक्षा विभाग योजनबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है। हीट वेव को देखते हुए बीते दिनों सुरक्षा व बचाव के इंतजाम को लेकर निर्देश दिए गए थे। ऐसे में अब स्कूलों में हीट वेव की तैयारियों का निरीक्षण किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसे लेकर शिक्षा उप निदेशक (जिला) और जोन स्तर के अधिकारियों को यह कार्य सौंपा है। इसमें अधिकारी वाटर बेल, बाहरी गतिविधियों पर रोक और स्कूलों में पीने के पानी की पर्याप्त सुविधा का जायजा लेंगे। इसके अलावा स्कूलों में स्वच्छता का भी निरीक्षण किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 1-4 बजे मजदूर नहीं करेंगे काम, फिर भी मिलेगी दिहाड़ी; छांव-पानी का खास इंतजाम

छात्रों को मिलने वाली लेखन सामग्री को भी देखा जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इसे लेकर परिपत्र जारी किया है। इसमें अधिकारियों को प्रतिदिन दो स्कूलों का निरीक्षण करना जरूरी है। निरीक्षण की रिपोर्ट 10 मई तक निदेशालय में जमा करनी होगी। साथ ही, अधिकारियों को सलाह दी गई है कि एक स्कूल का दो बार निरीक्षण न किया जाए। निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि निरीक्षण शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तक किसी भी स्कूल से शिकायत नहीं मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा में तपती गर्मी का असर, स्कूल टाइमिंग बदली; सुबह जल्दी लगेंगी क्लासेस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी को लेकर इस जिले के DM ने अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश, स्कूलों में वाटर ब्रेक और क्या?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।