कर्नाटक में डी.के. शिवकुमार तीन जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के तौर पर डी.के. शिवकुमार के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है। कांग्रेस विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया।

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री के तौर पर डी.के. शिवकुमार के नाम पर औपचारिक तौर पर अंतिम मुहर लग गई है। कांग्रेस विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुन लिया। शिवकुमार तीन जून को लोकभवन में प्रस्तावित सादे समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शनिवार को विधान सौध में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। इस दौरान कांग्रेस के दो राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहा। कर्नाटक राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जी.सी. चंद्रशेखर ने बताया कि नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह तीन जून को लोकभवन के ग्लास हाउस में होगा। बताया कि पहले बेंगलुरु में भव्य समारोह आयोजन पर चर्चा हुई, लेकिन तय किया गया कि ईंधन संकट को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह सादा ही रखा जाए。
10 मंत्रियों के साथ ले सकते हैं शपथ
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, तीन जून को शिवकुमार के साथ 10 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। हालांकि, इनके नाम अभी तय नहीं किए गए हैं। बताया गया कि शिवकुमार के नाम की घोषणा के तुरंत बाद सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों राष्ट्रीय महासचिवों संग बंद कमरे में बैठक के लिए चले गए थे। माना जा रहा है कि बैठक में मंत्रिमंडल से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन