Amit Shah Highlights 12 Years of Modi Government s Development and Welfare Initiatives 12 साल:: अभूतपूर्व विकास का सपना साकार हुआ: शाह, Delhi Hindi News - Hindustan
More

12 साल:: अभूतपूर्व विकास का सपना साकार हुआ: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर गरीब कल्याण और विकास की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने मुफ्त राशन, पक्के मकान, स्वास्थ्य बीमा और एलपीजी कनेक्शन जैसी योजनाओं का जिक्र किया। इसके साथ ही, भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और प्रधानमंत्री मोदी की निस्वार्थ सेवा की सराहना की।

Tue, 9 June 2026 04:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
12 साल:: अभूतपूर्व विकास का सपना साकार हुआ: शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कहा कि देश ने गरीब कल्याण और अभूतपूर्व विकास को एक साथ साकार होते देखा है। मंगलवार को एक्स पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र और उसके नागरिकों की निरंतर एवं अथक सेवा की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 साल:: अभूतपूर्व विकास का सपना साकार हुआ: शाह

कल्याणकारी योजनाएँ

केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में शुरू हुईं अनेक कल्याणकारी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उल्लेख किया। गृह मंत्री ने 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, चार करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्का मकान, 50 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवरेज और 10 करोड़ से अधिक परिवारों को एलपीजी कनेक्शन जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। 90 से अधिक नए हवाई अड्डों और 140 से अधिक वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत का भी जिक्र किया। इसके अलावा, 1.45 लाख किलोमीटर सड़कों और तीन हजार किलोमीटर के एक्सप्रेसवे निर्माण को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र ने करोड़ों लोगों को बैंक से जोड़कर आर्थिक सुरक्षा दी: अमित शाह

तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था

गृह मंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इन 12 वर्षों में बिना एक भी दिन का अवकाश लिए राष्ट्र और उसके नागरिकों की अथक सेवा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह का परिवर्तन तभी संभव है जब नेतृत्व की नीयत साफ हो, लक्ष्य राष्ट्रीय हित में हों और समर्पण पूर्ण हो।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।