Naked Men Making Obscene Gestures in Car Noida Police Reveal Truth Behind Woman Claims कार में नंगा होकर अश्लील इशारे! नोएडा में महिला के दावों पर पुलिस ने बता दी सच्चाई, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कार में नंगा होकर अश्लील इशारे! नोएडा में महिला के दावों पर पुलिस ने बता दी सच्चाई

नोएडा में महिला ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर यह दावा किया था कि जब वह ऑटो पर सवार थी तो कुछ लड़के कार में नग्न होकर अश्लील इशारे कर रहे थे। अब पुलिस का बयान आया है।

Tue, 26 May 2026 11:51 AMGaurav Kala नोएडा, संवाददाता
share
कार में नंगा होकर अश्लील इशारे! नोएडा में महिला के दावों पर पुलिस ने बता दी सच्चाई

नोएडा में ऑटो में सहेलियों के साथ सफर कर रही महिला ने कार सवार तीन युवकों पर पीछा कर अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि दो युवक नग्न अवस्था में थे। महिला ने इस तरह के आरोपों के साथ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब इस पूरे मामले में पुलिस का बयान आया है।

महिला ने कार सवारों पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस ने महिला यूजर से पूछताछ शुरू की तो उसने वीडियो को डिलीट कर दिया। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाई। अश्लील इशारे करने की पुष्टि नहीं हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी ने आधी रात को खेला खूनी खेल; गर्लफ्रेंड के पूरे परिवार को चाकू से गोदा

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टाग्राम यूजर एक महिला ने सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में बताया कि यह घटना इसी माह की 15 तारीख को फेज दो थानाक्षेत्र में हुई। वह अपनी दो सहेलियों के साथ फेज दो थानाक्षेत्र स्थित दफ्तर से निकली थीं और ऑटो से जा रही थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा को बड़ी सौगात, महामाया से सेक्टर-94 तक एलिवेटेड रोड के रूट पर बड़ा अपडेट

महिला ने बताई आपबीती- डर गई थी, कुछ न कर सकी

रास्ते में कुछ जगह भीड़भाड़ वाली थी, जबकि कुछ इलाके सुनसान थे। इसी दौरान एक कार उनके ऑटो के पीछे लग गई। कार में तीन युवक सवार थे। शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद यह सामान्य बात हो, लेकिन कुछ देर बाद कार सवार युवक बार-बार ऑटो के बहुत करीब आने लगे। उन्होंने कई बार ऑटो को ओवरटेक करने और रास्ता रोकने की कोशिश की। इससे तीनों महिलाएं घबरा गईं। महिला का कहना है कि जब उन्होंने कार की तरफ देखा तो वह और ज्यादा डर गईं। कार की आगे वाली सीट पर एक युवक पूरी तरह नग्न अवस्था में लेटा हुआ था। उसके पैर डैशबोर्ड पर थे और बाकी युवक मुस्कुरा रहे थे। एक अन्य युवक पीछे बैठा था, लेकिन उसका चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा था। कार सवार युवक लगातार उनका पीछा करते रहे। एक बार तो उन्होंने ऑटो के आगे कार लगाकर अचानक ब्रेक भी लगा दी। इससे वे काफी डर गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा के 19 रिहायशी सेक्टर हुए और ज्यादा महंगे, जानें अब कितने बढ़े रेट

पुलिस का क्या कहना

वीडियो में महिला यूजर ने यह भी कहा कि उस समय वे इतनी डर गई थीं कि कुछ समझ नहीं पा रही थीं। उनके दिमाग में यही चल रहा था कि किसी तरह खुद को सुरक्षित बचाकर वहां से निकल जाएं। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनसे पूछा कि उन्होंने कार का नंबर क्यों नहीं नोट किया या पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की। इस पर उन्होंने कहा कि डर की वजह से वे पूरी तरह घबरा गई थीं।

ऑटो चालक का घटना से इनकार

पूरे प्रकरण पर एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि महिला ने घटना के संबंध में लिखित शिकायत नहीं दी है। वहीं, पूछताछ में ऑटो चालक ने अश्लील इसारे करने और युवकों के नग्न अवस्था में होने की बात से इनकार किया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।