Northern Peripheral Road expansion plan in Ghaziabad providing new route from Hapur Road to Raj Nagar Extension नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड के विस्तार की तैयारी, हापुड़ रोड से राजनगर एक्सटेंशन जाने को मिलेगा नया रास्ता, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड के विस्तार की तैयारी, हापुड़ रोड से राजनगर एक्सटेंशन जाने को मिलेगा नया रास्ता

गाजियाबाद में नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड (एनपीआर) का दिल्ली-मेरठ मार्ग से हापुड़ रोड तक विस्तार करने की तैयारी है। इसके बाद हापुड़ रोड से राजनगर एक्सटेंशन जाने के लिए नया मार्ग मिल सकेगा। साथ ही हापुड़ चुंगी समेत राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। 

Mon, 19 Jan 2026 07:41 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड के विस्तार की तैयारी, हापुड़ रोड से राजनगर एक्सटेंशन जाने को मिलेगा नया रास्ता

Northern Peripheral Road : गाजियाबाद में नॉर्दर्न पेरिफेरल रोड (एनपीआर) का दिल्ली-मेरठ मार्ग से हापुड़ रोड तक विस्तार करने की तैयारी है। इसके बाद हापुड़ रोड से राजनगर एक्सटेंशन जाने के लिए नया मार्ग मिल सकेगा। साथ ही हापुड़ चुंगी समेत राजनगर एक्सटेंशन चौराहे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा। वहीं, मधुबन बापूधाम योजना को भी इसका फायदा होगा।

मेरठ रोड से हापुड़ रोड की बेहतर कनेक्टिविटी बनाने के लिए एनपीआर का विस्तार हो रहा है। इसका विस्तार होने से वाहन चालक हापुड़ रोड से मेरठ रोड होते हुए राजनगर एक्सटेंशन और लोनी तक आ जा सकेंगे। एनपीआर मार्ग के बनने से मधुबन बापूधाम योजना को फायदा होगा। जीडीए ने इस योजना को वर्ष 2004 में लॉन्च किया था, लेकिन किसानों से विवाद होने के कारण योजना परवान नहीं चढ़ सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिंडन बैराज के पास बनेगा 4 लेन का पुल, इन इलाकों तक होगी सीधी कनेक्टिविटी

अब प्राधिकरण इस योजना में तेजी से विकास कार्य कर रहा है। ऐसे में जीडीए की ओर से योजना में बेहतर कनेक्टिविटी की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि योजना विकसित हो सके। इसी के तहत प्राधिकरण मेरठ रोड से हापुड़ रोड तक एनपीआर का विस्तार करेगा।

यह विस्तार मुख्य रूप से मधुबन बापूधाम योजना में ही होना है। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि मेरठ रोड से मधुबन बापूधाम के औद्योगिक पॉकेट से होते हुए आरओबी का निर्माण किया जा रहा है, जो एनपीआर का ही हिस्सा है। यह मार्ग आगे बुनकर मार्ट के पीछे से निकालते हुए प्रधानमंत्री आवासीय योजना के सामने से होते हुए गोविंदपुरम योजना को जोड़ेगा। यहां से गोविंदपुरम के मुख्य मार्ग से हापुड़ रोड को जोड़ा जाएगा। इस योजना पर 22.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजनगर एक्सटेंशन में बनेंगी ये 5 सड़कें, 60 से अधिक सोसाइटियों को होगा फायदा

सफर आसान होगा

एनपीआर के तैयार होने से लोगों को 14 किलोमीटर कम सफर करना होगा। वर्तमान में लोग दिल्ली मेरठ रोड से हापुड़ रोड जाने के लिए एएलटी मार्ग का प्रयोग करते है। एनपीआर के बनने से सीधे हापुड़ रोड से मधुबन बापूधाम योजना में तैयार हुई एनपीआर के जरिये दिल्ली मेरठ रोड पहुंच सकेंगे।

आलोक रंजन, मुख्य अभियंता, जीडीए, ''दिल्ली-मेरठ मार्ग से हापुड़ रोड तक एनपीआर का विस्तार किया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। जीडीए ने इस प्रोजेक्ट के टेंडर निकाले हैं, ताकि एजेंसी तय कर जल्द निर्माण कराया जा सके। इसके बनने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCR में इन इलाकों में बनेंगे 5 मिनी स्टेडियम, कौन-कौन से खेलों की होगी सुविधा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।