seema haider pregnant once again will become mother 6th time सीमा हैदर फिर प्रेग्नेंट हो गई, छठी बार मां बनने जा रही 'पाकिस्तानी भाभी', Ncr Hindi News - Hindustan
More

सीमा हैदर फिर प्रेग्नेंट हो गई, छठी बार मां बनने जा रही 'पाकिस्तानी भाभी'

पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर सीमा हैदर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी जानकारी दी है। सीमा और सचिन ने अपने यूट्यूब चैनल पर गुरुवार को अपलोड किए एक वीडियो के थंबनेल में लिखकर इसकी पुष्टि की गई है।

Fri, 5 Dec 2025 05:50 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
सीमा हैदर फिर प्रेग्नेंट हो गई, छठी बार मां बनने जा रही 'पाकिस्तानी भाभी'

चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर प्रेग्नेंट है। पाकिस्तानी भाभी के नाम से मशहूर सीमा हैदर ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी जानकारी दी है। सीमा और सचिन ने अपने यूट्यूब चैनल पर गुरुवार को अपलोड किए एक वीडियो के थंबनेल में लिखकर इसकी पुष्टि की गई है। वहीं, वीडियो में सीमा यह कहकर भी संकेत देती है कि सचिन भारी वजन उठाने वाला काम उसे नहीं करने दे रहे हैं।

सीमा हैदर अभी तक पांच बच्चों की मां बन चुकी है। उसके चार बच्चे पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं जबकि सचिन की एक बच्ची को भी सीमा जन्म दे चुकी है। इसी साल 18 मार्च को सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उसने भारती रखा है। खुद को अब कृष्ण भक्त बताने वाली सीमा हैदर बेटी को प्यार से मीरा भी बुलाती है।

सीमा हैदर ने यूट्यूब पर दी जानकारी

सीमा हैदर ने हाल ही में एक वीडियो में एक बार फिर प्रेग्नेंसी का संकेत दिया था। तब उसकी बड़ी बेटी ने मां के पेट की ओर इशारा करते हुए कहा था कि अब हम छह भाई-बहन हैं। सीमा ने हंसते हुए उसका मुंह बंद कर दिया था। अब वीडियो के थंबनेल पर प्रेग्नेंसी की बात लिखकर सीमा ने इसकी पुष्टि की है।

गौरतलब है कि पबजी गेम खेलते हुए सीमा हैदर का संपर्क ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव के सचिन मीणा के साथ हुई थी। इसके बाद सीमा अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भागकर भारत आ गई थी। मई 2023 से वह सचिन के घर में रह रही है। वह खुद को अब सचिन की पत्नी बताती है। दोनों का दावा है कि वे शादी कर चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।