बारात में लूटे रुपए के बंटवारे में विवाद, नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या; नोएडा में सनसनीखेज वारदात
नोएडा के झुंडपुरा में गुरुवार रात बारात चढ़त में लूटे रुपए को लेकर हुए विवाद में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।

नोएडा के झुंडपुरा में गुरुवार रात बारात चढ़त में लूटे रुपए को लेकर हुए विवाद में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-11 में लक्की बाथम परिवार संग रहते हैं। वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनका 17 साल का बड़ा बेटा श्याम और छोटा बेटा गुरुवार रात को झुंडपुरा में बारात में गए थे। दोनों भाइयों के साथ सेक्टर-11 के रहने वाले दो नाबालिग के अलावा आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा, सरफराज भी बारात में शामिल हुए थे।
आसिफ ने श्याम पर चाकू से हमला
वहां पर सभी ने चढ़त में रुपए लूटे। दोनों भाइयों का एक नाबालिग से लूटे गए रुपए के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। नाबालिगों ने दोनों भाइयों पर ज्यादा रुपए लेने का आरोप लगाया। यह बात घर लौटते समय अपने साथियों को भी बताई।
नाबालिग ने आसिफ उर्फ अत्थी, तौसीफ, सुदामा, सरफराज और अन्य के साथ मिलकर इस बात का विरोध किया तो श्याम और आसिफ उर्फ अत्थी में हाथापाई हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आसिफ ने गुस्से में श्याम पर चाकू से हमला कर दिया। इससे श्याम लहुलूहान हो गया था।
बिहार भागने की फिराक में था
पूछताछ में सामने आया है कि नाबालिग पर चाकू से वार करने वाला आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ बिहार भागने की फिराक में था। ट्रेन की टिकट के लिए उसने अपने करीबियों से बात भी की थी। हालांकि, पुलिस की टीमें केस दर्ज करने के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी थीं।
आरोपी शहर से भाग पाते उसके पहले ही पुलिस उन तक पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने वारदात करने की बात स्वीकार भी कर ली है। नाबालिग की हत्या के बाद से आसपास के लोग सदमे में हैं। शुक्रवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।




साइन इन