‘पढ़ाई का था दबाव’, डायरी में लिखी एक और बात; गुरुग्राम में छात्रा ने किया सुसाइड
गुरुग्राम में 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा के कमरे से एक डायरी मिली है। डायरी में छात्रा ने सुसाइड करने की वजह भी बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीते साल अप्रैल में लखनऊ से पढ़ने के लिए गुरुग्राम आई नाबालिग छात्रा ने सुसाइड कर लिया। छात्रा ने अपनी डायरी में लिखा कि उस पर पढ़ाई का दबाव और वो अपने सोशल सर्कल से दूर हो गई थी। पुलिस ने बताया कि डायरी और फोन को जब्त कर जांच की जा रही है।
पढ़ाई का दबाव, सुसाइड की एक और बड़ी वजह
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि छात्रा बुधवार रात को कमरे में सोने चली गई थी। अगली सुबह जब मां उसे जगाने गई तो उसके कमरे का दरवाजा बंद था। दरवाजा खोला गया तो छात्रा फंदे से लटकी हुई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान छात्रा की एक डायरी मिली। डायरी में छात्रा ने सुसाइड करने की वजह भी बताई थी। छात्रा ने लिखा था कि उसके ऊपर पढ़ाई का बहुत दबाव था और वो अपने सोशल सर्कल से बहुत दूर हो गई थी, इसलिए जीने की इच्छा खत्म हो गई।
इस घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि गुरुवार की सुबह बार-बार बुलाने के बाद भी, अदिति ने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखने पर, उसकी माँ ने उसे सीलिंग फैन पर फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद, परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि अदिति अपने परिवार के साथ अप्रैल में लखनऊ से गुरुग्राम आ गई थी और 9वीं क्लास में एक प्राइवेट स्कूल में एडमिशन लिया था। पुलिस ने बताया कि उसकी मां हरदोई में एक सरकारी डिपार्टमेंट में काम करती हैं और उसके पिता बेंगलुरु में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।
घटना को लेकर बात करते हुए एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की के माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। लड़की के मोबाइल फोन की भी जांच की गई है। अपनी डायरी में उसने अपनी पढ़ाई के दबाव के बारे में लिखा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।




साइन इन