Metro to Run from Bhondsi to Gurugram Railway Station Haryana Govt gives approval for DPR preparation भोंडसी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो, हरियाणा सरकार ने दी DPR बनाने की मंजूरी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

भोंडसी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो, हरियाणा सरकार ने दी DPR बनाने की मंजूरी

गुरुग्राम में रहने वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने गुरुवार को भोंडसी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक मेट्रो रूट की डीपीआर बनाने की मंजूरी दे दी है। राइट्स कंपनी को 17.09 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट की डीपीआर बनाने के लिए एक करोड़ 41 लाख रुपये दिए जाएंगे।

Fri, 20 March 2026 07:44 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
भोंडसी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक दौड़ेगी मेट्रो, हरियाणा सरकार ने दी DPR बनाने की मंजूरी

गुरुग्राम में रहने वालों के लिए एक और अच्छी खबर है। हरियाणा सरकार ने गुरुवार को भोंडसी से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक मेट्रो रूट की डीपीआर बनाने की मंजूरी दे दी है। राइट्स कंपनी को 17.09 किलोमीटर लंबे मेट्रो रूट की डीपीआर बनाने के लिए एक करोड़ 41 लाख रुपये दिए जाएंगे।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने मेट्रो और नमो भारत ट्रेन के लिए चल रहे कार्यों के सिलसिले में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचएमआरटीसी) बोर्ड की बैठक ली। एचएमआरटीसी ने बताया कि गोल्फ कोर्स रोड पर चल रही रैपिड मेट्रो में यात्रियों की संख्या अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक 13.55 प्रतिशत बढ़कर 1.74 करोड़ पहुंच गई। जनवरी तक किराया राजस्व में 12.64 प्रतिशत और गैर किराया राजस्व में 108 प्रतिशत तक वृद्धि हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सालाना घाटे से निकली बाहर, 1 साल में इतने बढ़ गए यात्री

एचएमआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. चंद्र शेखर खरे ने बताया कि सेक्टर-56 से पचगांव तक प्रस्तावित मेट्रो की डीपीआर का अध्ययन शुरू कर दिया गया है। सेक्टर-36ए में गांव सिंही के पास मेट्रो डिपो बनाया जाएगा। बल्लभगढ़-पलवल मेट्रो विस्तार परियोजना की टेक्नो-फिजिबिलिटी का आकलन और बहादुरगढ़-आसौधा कनेक्टिविटी के लिए भी अध्ययन किया जा रहा है। गुरुग्राम-फरीदाबाद नमो भारत ट्रेन मार्ग की अलाइनमेंट और स्टेशनों के लिए भी डीपीआर तैयार की जा रही है। मुख्य सचिव ने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने समेत अन्य जरूरी निर्देश दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम में बुलडोजर ऐक्शन, मेट्रो निर्माण में आ रहीं 7 दुकानों को हटाया

डॉ. खरे ने बताया कि दिल्ली-पानीपत-करनाल आरआरटीएस कॉरिडोर (136.3 किलोमीटर) पर भी प्रगति हुई है। इसकी संशोधित डीपीआर को वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया है। इसके बाद इसे हरियाणा मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। दिल्ली-बावल कॉरिडोर को पीआईबी स्तर पर स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के सेकेंड फेज के रूट बदला, इन गांवों और सेक्टरों तक फायदा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।