metro bus and namo bharat timing on holi 4 march मेट्रो, नमो भारत, बस और ट्रेन...; होली के लिए दिल्ली-NCR में क्या-क्या बदलाव, Ncr Hindi News - Hindustan
More

मेट्रो, नमो भारत, बस और ट्रेन...; होली के लिए दिल्ली-NCR में क्या-क्या बदलाव

दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो, डीटीसी बस और नमो भारत की टाइमिंग में कुछ बदलाव किए गए हैं। यदि आप होली के दिन इनमें सफर करना चाहते हैं तो बदलाव को ध्यान में रखें। सुबह के समय सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

Tue, 3 March 2026 08:17 AMSudhir Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मेट्रो, नमो भारत, बस और ट्रेन...; होली के लिए दिल्ली-NCR में क्या-क्या बदलाव

होली के त्योहार पर यदि आप अपने किसी रिश्तेदार या दोस्त के पास जाना चाहते हैं या फिर अन्य किसी वजह से सार्वजनिक वाहन के जरिए सफर करना चाहते हैं तो मेट्रो, बस आदि को लेकर किए गए बदलावों को ध्यान में रखें। दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो, डीटीसी बस और नमो भारत की टाइमिंग में कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीं, रेलवे की ओर से विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

नमो भारत शाम को मिलेगी

होली के दिन बुधवार को दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली नमो भारत ट्रेन और मेरठ से चलने वाली मेट्रो का संचालन शाम को शुरू होगा। एनसीआरटीसी के मुताबिक सुबह से शाम 5 बजे तक ट्रेन नहीं चलेगी। एनसीआरटीसी के अधिकारी का कहना है कि सामान्य दिनों में रविवार समेत पूरे सप्ताह इस ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजे से होता है। बुधवार को होली के कारण दिन में यात्रियों की संख्या बेहद कम रहेगी। इस कारण सुबह ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। शाम 5 बजे ट्रेन का संचालन शुरू होगा और रात 10 बजे तक चलेगा।

दोपहर ढाई बजे के बाद मेट्रो का सफर

होली के मद्देनजर बुधवार को दोपहर ढाई बजे तक मेट्रो का परिचालन बंद रहेगा। ताकि मेट्रो के कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ होली मना सकें। दोपहर ढाई बजे के बाद दिल्ली मेट्रो के सभी कॉरिडोर पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर ढाई बजे से सभी कॉरिडोर पर सामान्य रूप से मेट्रो का परिचालन होगा। इसे ध्यान में रखते हुए यात्री मेट्रो में अपनी यात्रा प्लान कर सकते हैं।

दोपहर 2 बजे के बाद सड़कों पर उतरेंगी बसें

दिल्ली में चार मार्च को बसों के संचालन में बदलाव किया गया है। होली पर पहली शिफ्ट में बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। डीटीसी के अधिकारी के मुताबिक दूसरी शिफ्ट में 2 बजे के बाद बसों की आउट रोडिंग की जाएगी। हालांकि दो बजे के बाद भी महज 25% बसों का संचालन किया जाएगा। डीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि यह फैसला यात्रियों की सुविधा के लिए किया गया है। किसी रूट पर दबाव होने पर फेरे बढ़ाए जाएंगे।

राजधानी से 3 मार्च को भी 22 विशेष रेलगाड़ियां चलेंगी

होली पर घर जाने वालों की भीड़ लगातार दिल्ली के स्टेशनों पर जुट रही है। बीते पांच दिनों में दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से लगभग 14 लाख यात्रियों ने विशेष रेलगाड़ियों सफर किया है। मंगलवार को भी 22 विशेष ट्रेन चलाने की योजना है। उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेख उपाध्याय ने बताया कि होली पर देश के पूर्वी हिस्सों में जाने वालों के लिए सोमवार को राजधानी के बड़े स्टेशनों से 22 स्पेशल गाड़ियां चलाई गई हैं। रविवार को भी 22 विशेष ट्रेन चलाई गई थी। पिछले वर्ष होली से तीन दिन पहले इससे 18 फीसदी कम लोगों ने यात्रा की थी। उन्होंने बताया कि स्टेशनों पर सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली पर अपनों को भेजें ये 100 खूबसूरत शुभकामना संदेश
ये भी पढ़ें:बागपत, खुर्जा और हापुड़ के लिए 3 नए रैपिड रेल रूट; NCR में कहां-कहां स्टेशन
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मुफ्त बस सफर के लिए पिंक कार्ड बनेगा; ब्लू और ऑरेंज किनके लिए
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।