Married woman hanged herself in her lover room; what was the reason? प्रेमी के कमरे में शादीशुदा महिला ने लगाई फांसी, नौकरी की तलाश में आई थी दिल्ली; क्या वजह?, Ncr Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी के कमरे में शादीशुदा महिला ने लगाई फांसी, नौकरी की तलाश में आई थी दिल्ली; क्या वजह?

मृत महिला का नाम कोमल उर्फ रिया चौधरी है। वह उत्तर प्रदेश के कृष्णा नगर, मथुरा की रहने वाली थी। कोमल की 5 साल पहले शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है।

Thu, 1 Jan 2026 09:12 PMRatan Gupta नई दिल्ली, रजनीश पांडे
share
प्रेमी के कमरे में शादीशुदा महिला ने लगाई फांसी, नौकरी की तलाश में आई थी दिल्ली; क्या वजह?

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बुधवार को एक 27 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृत महिला का नाम कोमल उर्फ रिया चौधरी है। वह उत्तर प्रदेश के कृष्णा नगर, मथुरा की रहने वाली थी। कोमल की 5 साल पहले शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है।

3 साल से पति से अलग रह रही थी कोमल

मृत महिला के परिवार में पिता महेंद्र सिंह व अन्य सदस्य हैं। कोमल पिछले तीन साल से पति से अलग अपने मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसकी सोशल मीडिया पर भरत से जान-पहचान हुई थी। उसने नौकरी की तलाश में दिल्ली की तरफ कूच किया और अपने प्रेमी के पास आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में पति ने पत्नी का किया मर्डर, फिर फांसी पर झूल गया; क्या वजह?
ये भी पढ़ें:NCR: रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की बैसाखी से पीट पीटकर हत्या, फैक्ट्री में मिली लाश

नौकरी की तलाश में आई थी दिल्ली

पुलिस के मुताबिक, कोमल पांच दिन पहले नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। वह सोशल मीडिया पर मिले अपने प्रेमी भरत के साथ मुखर्जी नगर के इंदिरा विकास कॉलोनी में किराए के कमरे में रह रही थी। भरत यहां रहकर SSC की तैयारी कर रहा था। भरत की दादी को कैंसर है। बीते शनिवार को दादी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर वह मथुरा चला गया था।

प्रेमी के घर जाने के बाद कोमल ने लगाई फांसी

बुधवार को दादी की मौत के बाद जब भरत ने कोमल को फोन किया तो उसका फोन नहीं उठा। शक होने पर भरत ने पास में रहने वाले अपने दोस्त ऋषभ को कमरे पर जाकर देखने को कहा। ऋषभ ने खिड़की से झांककर देखा तो कोमल पंखे से फंदा लगाकर लटकी हुई थी। उसने तुरंत भरत और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और क्राइम टीम व एफएसएल को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सुसाइड की क्या वजह सामने आ रही है?

शुरुआती जांच में पुलिस को किसी बाहरी व्यक्ति के कमरे के अंदर जबरन घुसने या फिर किसी भी तरह के हाथापाई के सुराग नहीं मिले हैं। कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने कोमल का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और उसके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) व सोशल मीडिया चैट खंगालने के अलावा मृतका के प्रेमी भरत से पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।