सेंट्रल दिल्ली में खौफनाक वारदात: पहले पत्नी की हत्या, फिर पति ने की खुदकुशी, वजह क्या थी?
सेंट्रल दिल्ली से सुसाइड और मर्डर की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के आनंद पर्वत इलाके में 44 साल के एक आदमी ने पहले अपनी पत्नी का मर्डर किया, फिर खुदकुशी कर ली।

सेंट्रल दिल्ली से सुसाइड और मर्डर की हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां के आनंद पर्वत इलाके में 44 साल के एक आदमी ने पहले अपनी पत्नी का मर्डर किया, फिर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मृतक के साले ने पुलिस को दी। आखिर हत्या और आत्महत्या की क्या वजह सामने आई है?
दरवाजा तोड़कर निकाली लाशें
जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। आस-पास के लोगों की मौजूदगी में दरवाजा जबरदस्ती खोला गया। अंदर, एक 37 साल की महिला की लाश फर्श पर मिली, जबकि आदमी छत से लटका हुआ मिला। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
हत्या आत्महत्या की क्या वजह
मृतकों की पहचान जय प्रकाश और उनकी पत्नी ज्योति के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उनके परिवार वालों के मुताबिक, मृतक व्यक्ति कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहा था। पुलिस ने शुरुआती जांच और मौके के हालातों का जायजा लेते हुए अनुमान लगाया है कि पति ने पहले पत्नी का गला घोंटा फिर फांसी के फंदे से लटक गया। क्योंकि पुलिस को कमरा अंदर से बंद मिला था।

शक और साजिश का जिक्र नहीं
घटना स्थल पर पहुंची क्राइम की टीम ने मौके का मुआयना किया और फोरेंसिक सबूत इकट्ठा किए। पुलिस ने कहा कि कमरे में जबरदस्ती घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसके अलावा अभी तक कोई चश्मदीद भी सामने नहीं आया है, जिसने किसी भी तरह की साजिश का शक जाहिर किया हो।
पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है। साथ ही वे आदमी की मेडिकल हिस्ट्री भी देख रहे हैं और परिवार वालों और पड़ोसियों के बयान भी रिकॉर्ड कर रहे हैं।




साइन इन