Many new sectors will be developed near Jewar Airport, YEIDA purchased 2700 acres land from farmers जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे कई नए सेक्टर, यीडा ने किसानों से 2700 एकड़ और जमीन खरीदी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे कई नए सेक्टर, यीडा ने किसानों से 2700 एकड़ और जमीन खरीदी

जेवर में एयरपोर्ट आने के बाद यमुना सिटी में जमीन की मांग तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में यीडा ने पूर्व नियोजित सेक्टर समेत नई कंपनियों व विकास परियोजनाओं के लिए किसानों से 4856 करोड़ में 2700 एकड़ भूमि खरीदी है।  

Wed, 18 Feb 2026 06:27 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडा
share
जेवर एयरपोर्ट के पास बसेंगे कई नए सेक्टर, यीडा ने किसानों से 2700 एकड़ और जमीन खरीदी

जेवर में एयरपोर्ट आने के बाद यमुना सिटी में जमीन की मांग तेजी से बढ़ी है। यही कारण है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में यीडा ने पूर्व नियोजित सेक्टर समेत नई कंपनियों व विकास परियोजनाओं के लिए किसानों से 4856 करोड़ में 2700 एकड़ भूमि खरीदी है। इस जमीन ने जहां पुराने सेक्टरों में उलझे विवादों के कारण रुकी परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्धता की बाधा दूर कर दी है, तो नई परियोजनाओं को रफ्तार दी है।

46 नए सेक्टर विकसित किए जाने हैं

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) अफसरों ने बताया कि मास्टर प्लान 2041 के तहत नियोजित सेक्टरों को विकसित करने के लिए क्षेत्र में भूमि खरीद जारी है। अभी तक क्षेत्र में 52 सेक्टर विकसित किए जा चुके, जबकि 46 नए सेक्टरों को विकसित किया जाना है। इनमें सेक्टर-4, 5, 5ए, 8ए, 8डी, 8एफ, 11 आदि शामिल हैं। इन सेक्टरों के लिए क्षेत्र के किसानों से सीधे जमीन खरीदी जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना सिटी में बन सकेंगे 4000 नए फ्लैट, यीडा ने 3 ग्रुप हाउसिंग भूखंड किए आवंटित

प्राधिकरण ने चालू वित्त वर्ष में 4856 करोड़ से अधिक राशि से 2700 एकड़ जमीन क्रय की है। वहीं, जमीन खरीद में फंड की बाधा दूर करने के लिए मुख्यमंत्री औद्योगिक विस्तारीकरण योजना ने मिलने वाले ब्याज मुक्त ऋण का भी यीडा पूरा फायदा उठा रहा है।

3710 करोड़ का मुआवजा दिया गया

यीडा ने अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक लगातार प्रतिमाह करीब 500 करोड़ रुपये भूमि खरीद पर खर्च किए हैं। चालू वित्तीय वर्ष के करीब 10 माह में यीडा 3710 करोड़ रुपये किसानों को 64.7 प्रतिशत के तौर पर बांट चुका। लगभग करीब 1177 करोड़ बैनामा व अधिग्रहीत की गई भूमि का भुगतान हुआ है।

फिनटेक, लॉजिस्टिक हब को पंख लगेंगे

यीडा का मकसद फिनटेक-लॉजिस्टिक हब को गति देना है। सेक्टर-11 में 750 एकड़ में फिनटेक प्रस्तावित है। इसके अलावा नोएडा एयरपोर्ट के आसपास लॉजिस्टिक व वेयरहाउस हब के लिए सेक्टर-8डी को विकसित किया जाना है। इसके अलावा आंतरिक सड़के और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए भी यीडा तेजी से भूमि खरीद रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! योगी ने बताया कब शुरू होगा जेवर एयरपोर्ट, PM मोदी कर सकते हैं उद्घाटन

मेडिकल डिवाइस पार्क में नई कंपनी उपकरण तैयार करेगी

वहीं, यमुना सिटी के सेक्टर-28 स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में कैंसर समेत यूक्रेन और स्वतंत्र राज्यों का राष्ट्रमंडल देशों के लिए सहायक चिकित्सा उपकरण विकसित करने की तैयार है। इसके लिए कई कंपनियों ने क्षेत्र में निवेश के लिए रुचि दिखाई है। यीडा के अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह दुबई में आयोजित डब्ल्यूएचएक्स दुबई कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और भारत सरकार का प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ था। इस दौरे का उद्देश्य मेडिकल डिवाइस पार्क को मेडिकल निर्माण और नवाचार के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना रहा। यीडा से एसीईओ शैलेंद्र भाटिया, उद्योग विभाग के विशेष सचिव चंद्र विजय आदि शामिल रहे।

बाकी कंपनियों से बात जारी

विप्रो जीई हेल्थकेयर कंपनी के साथ भी बैठक की। वह मेडिकल डिवाइस पार्क में नया प्लांट लगाने पर विचार कर रही है इसे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है। जापान की ऑलम्पस, स्वीडन की इलेक्टा और सीमंस हेल्थनियर्स के साथ सभी निर्माण इकाइयां स्थापित करने पर चर्चा की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना एक्सप्रेसवे किनारे बन सकेंगी सोसाइटी, 7 गांवों के किसानों को मिलेगा मुआवजा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।