AAP बढ़ती हुई पार्टी है और…; राघव चड्ढा की नाराजगी और BJP में शामिल होने की खबरों पर क्या बोले मनीष सिसोदिया
आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की पार्टी से नाराजगी की अटकलें जोर पकड़ती जा रही हैं। वह काफी समय से पार्टी गतिविधियों से दूर हैं। यहां तक की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में आरोप मुक्त किए जाने पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की पार्टी से नाराजगी की अटकलें जोर पकड़ती जा रही हैं। वह काफी समय से पार्टी गतिविधियों से दूर हैं। यहां तक की अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को शराब घोटाला मामले में आरोप मुक्त किए जाने पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ऐसे में अब अटकले हैं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इस बीच जब मनीष सिसोदिया से राघव चड्ढा को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी अब एक बढ़ती हुई पार्टी है। पार्टी अलग-अलग राज्यों में आगे बढ़ रही है। सबकी अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिका होती है। कभी कोई फ्रंट में खेल रहा होता है तो कभी कोई बैक पर।
टाइम्स नाउ समिट में उन्होंने आगे कहा, आज राघव चड्ढा फ्रंट में नहीं है, इसका मतलब ये नहीं है कि उन्होंने दूरी बना ली है। अगर वह संसद में कोई मुद्दा उठाते हैं तो मैं खुद उन्हें कहता हूं कि ये अच्छा मुद्दा उठाया। वहीं जब उनसे पूछा गया कि राघव चड्ढा को जो लोग जानते हैं, वह जानते हैं कि अगर राघव चड्ढा फ्रंट पर नहीं खेल रहे तो वह खेलेंगे ही नहीं।
बीजेपी में शामिल होने पर क्या कहा?
इस पर मनीष सिसोदिया ने कहा, गेस वर्क करना तो आपका काम है लेकिन राघव चड्ढा अभी आम आदमी पार्टी में हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह कहीं जा तो नहीं रहे, तो उन्होंने कहा, वो जा रहे हैं कि नहीं ये खुद राघव चड्ढा से पूछ लीजिए।
इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान संजय सिंह से भी जब राघव चड्डा के बीजेपी में शामिल होने के कयासों पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं लगता कि ऐसा है। लेकिन अगर ऐसा हुआ तो उनके खिलाफ सबसे पहले बोलने वाला मैं ही हूंगा।
वहीं रेखा गुप्ता के बजट पर मनीष सिसोदिया ने कहा, हम दिल्ली पर नजर नहीं रखते। हम दिल्ली को जीते हैं। जब बीजेपी ने चुनाव की शुरुआत की थी, तब पीएम मोदी ने कहा कि 8 मार्च 2025 को बीजेपी की सरकार बनने पर महिलाओं के खातों में ढाई हजार रुपए आने लगेंगे। लेकिन अब रेखा गुप्ता कहती हैं कि मोदी जी ने कहा था, मैंने थोड़े ही कहा था। वहीं जब उनसे पूछा गया कि वह बजट में तो रखती है तो उन्होंने कहा, ये तो और बड़ी चोरी है कि वह बजट में रखती है लेकिन खातों में नहीं देतीं।




साइन इन