aam aadmi party announced 14 candidates assam assembly elections 2026 full list here असम चुनाव 2026 के लिए आम आदमी पार्टी के 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी; देखें पूरी लिस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

असम चुनाव 2026 के लिए आम आदमी पार्टी के 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी; देखें पूरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए आज अपने 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। 126 विधानसभा सीटों वाली असम विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 20 मई 2026 तक है।

Sun, 15 March 2026 12:38 PMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
असम चुनाव 2026 के लिए आम आदमी पार्टी के 14 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी; देखें पूरी लिस्ट

असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक बिसात अब बिछनी शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज अपने 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। चुनाव आयोग भी आज शाम असम और पश्चिम बंगास समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करने जा रहा है। बता दें कि, 126 विधानसभा सीटों वाली असम विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 20 मई 2026 तक है। इससे पहले वहां नई विधानसभा का गठन किया जाना है।

दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी ने पूर्वोत्तर के इस राज्य में अपनी ताकत झोंकने का फैसला किया है। असम राज्य प्रभारी राजेश शर्मा के हस्ताक्षर के साथ पार्टी द्वारा आधिकारिक तौर पर आज जारी की गई इस पहली लिस्ट में 'आप' ने 14 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतार दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस जस्टिस पर केजरीवाल को संदेह, उनकी अदालत ने दिखाया AAP नेता पर रहम

सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरूपा डेकाराजा को मिला टिकट

'आप' ने अपनी इस पहली लिस्ट में असम की विभिन्न महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों को कवर किया है। पार्टी ने सेंट्रल गुवाहाटी जैसी शहरी सीट से लेकर सिबसागर, नादुआर और टीटाबार जैसी ग्रामीण और अर्ध-शहरी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरूपा डेकाराजा को टिकट दिया गया है, जो एक महत्वपूर्ण मुकाबला माना जा रहा है।

देखें 14 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, इन क्षेत्रों से ये उम्मीदवार मैदान में होंगे:

1. नओबोइचा (75): अच्युत दास

2. डेरगांव (104): पुलिन गोगोई

3. गोहपुर (72): जरबोम कुतुम

4. सेंट्रल गुवाहाटी (36): अनुरूपा डेकाराजा

5. खुमटाई (106): आशीष हजारिका

6. सिबसागर (96): तपन गोगोई

7. रोनगांदी (74): टिकेंद्र थापा

8. चेंगा (23): जाहिदु इस्लाम खान

9. नादुआर (69): रंजीत बोड़ो

10. टीटाबार (102): पल्लव सैकिया

11. ईस्ट गोलपाड़ा (14): जिन्ना अमीर हुसैन

12. राहा (61): बरुण विकास दास

13. बोकाजन (108): रेणुका तिमुंगपी

14. बिस्वनाथ (70): अनंत गोगोई

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मोदी सरकार की तानाशाही का पर्दाफाश होना चाहिए', वांगचुक की रिहाई पर केजरीवाल

क्या है 'आप' की रणनीति?

ऐसा माना जा रहा है कि इतनी जल्दी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करके 'आप' ने असम में सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस को कड़ी टक्कर देने के संकेत दे दिए हैं। 'आप' असम में भी दिल्ली और पंजाब मॉडल (शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली) के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

जल्द जारी हो सकती है दूसरी लिस्ट

आम आदमी पार्टी आने वाले हफ्तों में जल्द ही दूसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है। असम की जनता के बीच पैठ बनाने के लिए पार्टी अब इन 14 क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली चुनाव रद्द करने की मांग, AAP सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।