Maids in Noida Protesting Over Wage Hikes and Other Demands नोएडा में अब मेड सड़कों पर उतरीं, वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

नोएडा में अब मेड सड़कों पर उतरीं, वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन

नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के बाद हाउसिंग सोसाइटियों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं का भी आंदोलन शुरू हो गया है। वेतन वृद्धि समेत कई अन्य मांगों को लेकर घरेलू सहायिकाओं ने बुधवार को सेक्टर-137 में प्रदर्शन किया। कई सोसाइटियों में घरेलू सहायिकाएं काम करने नहीं पहुंचीं।

Thu, 16 April 2026 06:53 AMSubodh Kumar Mishra हिन्दुस्तान, नोएडा
share
नोएडा में अब मेड सड़कों पर उतरीं, वेतन वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन

नोएडा में प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों के बाद हाउसिंग सोसाइटियों में काम करने वाली घरेलू सहायिकाओं का भी आंदोलन शुरू हो गया है। वेतन वृद्धि समेत कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलन में जुटीं घरेलू सहायिकाओं ने बुधवार को सेक्टर-137 में प्रदर्शन किया। इसके चलते कई सोसाइटियों में घरेलू सहायिकाएं काम करने नहीं पहुंचीं। इसके चलते सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मंगलवार को सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन और सेक्टर-121 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी के बाहर प्रदर्शन हाने के बाद बुधवार को भी सेक्टर-137 में घरेलू सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पूर्वांचल सोसाइटी, इकोसिटी सोसाइटी और आसपास की अन्य हाउसिंग सोसाइटी के बाहर किया जा रहा है। बड़ी संख्या में घरेलू सहायिकाओं ने एकत्र होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि उन्हें काम के बदले उचित वेतन नहीं मिल रहा, साथ ही कई जगहों पर काम के घंटे भी तय नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा हिंसा में बाहरी तत्व शामिल, गिरफ्तार 66 में से 45 श्रमिक नहीं, बड़े खुलासे

इसके अलावा सोसाइटी के कड़े नियम-जैसे प्रवेश-निकास की पाबंदियां, पहचान पत्र की अनिवार्यता और लिफ्ट के उपयोग पर भी प्रतिबंध है। इसके चलते उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ कामगारों ने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार भी नहीं किया जाता है। हालांकि, सोसाइटी प्रबंधन का कहना है कि ये नियम सुरक्षा कारणों से बनाए गए हैं और सभी कर्मचारियों की पहचान सुनिश्चित करना आवश्यक है। उनका यह भी कहना है कि वे स्थिति को समझदारी से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं और कामगारों की समस्याओं पर बातचीत के लिए तैयार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा बवाल में मजदूर बिगुल दस्ता का हाथ! रूपेश राय को पकड़ा गया; कई और गिरफ्तार

तोड़फोड़-आगजनी करने वाले 600 लोगों पर केस

नोएडा के सेक्टर-58 में सोमवार को श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के दौरान कंपनी में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की गई। कंपनी प्रतिनिधि ने मंगलवार रात 600 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-58 स्थित सुंदर हेल्थ बड्डी लिमिटेड के प्रतिनिधि संजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह 13 अप्रैल की दोपहर करीब 12 बजे कंपनी में थे। इसी बीच करीब 500-600 श्रमिक कंपनी के बाहर एकत्र हो गए। बड़ी संख्या में श्रमिक कंपनी के अंदर घुस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके चलते कंपनी में लगे 50 से अधिक शीशे टूट गए। सिक्योरिटी गार्ड के कमरे में रखे कुर्सी-मेज और आवश्यक दस्तावेजों में आग लगा दी। इस दौरान कंपनी में काम कर रहे कर्मचारी भयभीत हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्रेटर नोएडा के आवासीय सेक्टरों में विकसित होंगे पार्क, डायनासोर वाली थीम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। दमकलकर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को चिह्नित करके गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।