Madhuban Bapudham Ghaziabad PM Awas Yojana flats keys will be handed over within 10 days PM आवास योजना के आवंटियों के लिए गुड न्यूज, यहां 10 दिन में मिलेगी फ्लैट की चाबी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

PM आवास योजना के आवंटियों के लिए गुड न्यूज, यहां 10 दिन में मिलेगी फ्लैट की चाबी

PM Awas Yojana : गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम में प्रधानमंत्री आवासीय योजना के आवंटियों को 10 दिन में फ्लैट पर कब्जा देने की तैयारी की जा रही है। अधिकारी बताते हैं इस योजना के फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने और अंतिम चरण का कार्य चल रहा है, जिसके बाद फ्लैट का कब्जा पत्र दिया जाएगा।

Mon, 25 May 2026 08:48 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
PM आवास योजना के आवंटियों के लिए गुड न्यूज, यहां 10 दिन में मिलेगी फ्लैट की चाबी

प्रधानमंत्री आवासीय योजना (PM Awas Yojana) के फ्लैट आवंटियों के लिए गुड न्यूज है। गाजियाबाद में पीएम आवास योजना के आवंटियों को 10 दिन में फ्लैट पर कब्जा देने की तैयारी की जा रही है। करीब 50 से अधिक आवंटियों ने अपनी रजिस्ट्री भी करा ली है। अब उन्हें फार्म भरकर जमा कराने पर आवंटन पत्र जारी किया जाएगा।

शासन के निर्देश पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत मकान तैयार कर रहा है। प्रथम परियोजना अगस्त 2018 में मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में शुरू की गई थी। यहां 856 फ्लैट तैयार किए गए हैं। अब जीडीए इन फ्लैटों पर कब्जा देने की तैयारी कर रहा है। अधिकारी बताते हैं कि मधुबन बापूधाम योजना में तैयार इस योजना के फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया चल रही है। करीब 50 से अधिक आवंटी रजिस्ट्री करा चुके हैं। रजिस्ट्री के बाद अंतिम चरण का कार्य चल रहा है, जिसके बाद फ्लैट का कब्जा पत्र दिया जाएगा। वहीं, अन्य आवंटियों से रजिस्ट्री कराने के लिए संपर्क किया जा रहा है। अधिकारी बताते हैं कि इसके लिए आवंटियों को प्राधिकरण की तरफ से पत्र समेत फोन तक किए जा रहे हैं, ताकि आवंटी अपने फ्लैट की रजिस्ट्री कराके कब्जा ले सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में ये 4 विभाग मिलकर खत्म करेंगे ट्रैफिक जाम! DM ने किन्हें सौंपा काम

मधुबन बापूधाम है पहला प्रोजेक्ट

पीएम आवासा योजना के तहत सबसे पहला प्रोजेक्ट मधुबन बापूधाम में तैयार किया गया है। यहां कुल 856 फ्लैट तैयार किए गए हैं। इसके अलावा प्राधिकरण की ओर से मधुबन-बापूधाम, डासना, प्रताप विहार, नूरनगर और निवाड़ी में भी मकान तैयार किए जा रहे हैं। जहां निर्माण कार्य चल रहा है। जीडीए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पांच प्रोजेक्ट में कुल 3,496 मकान बना रहा है। वहीं, निजी बिल्डर भी 2805 फ्लैट तैयार कर रहे हैं।

जीडीए सचिव खुद कर रहे निगरानी

प्रधानमंत्री आवास योजना प्रोजेक्ट की निगरानी जीडीए सचिव खुद कर रहे हैं। वह लगातार निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का निरीक्षण करते हैं, ताकि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता में कोई कमी ना रह सके। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों और अधिकारियों को भी हिदादत दे रखी है कि निर्माण कार्य में लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में लाखों की आबादी के लिए सिर्फ 33 सिटी बसें, इन रूटों पर ही सुविधा

आलोक रंजन, चीफ इंजीनियर, जीडीए, ''मधुबन बापूधाम योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के फ्लैट तैयार किए गए हैं। इनकी रजिस्ट्री प्रक्रिया चल रही है। साथ ही आवंटियों को कब्जा पत्र भी देने की तैयारी चल रही है।''

कहां कितने फ्लैट बन रहे

मधुबन बापूधाम योजना : 856 फ्लैट

डासना : 432 फ्लैट

प्रताव विहार : 1,200 फ्लैट

नूरनगर : 480 फ्लैट

निवाड़ी : 528 फ्लैट

निजी बिल्डर : 2,805 फ्लैट

आवासीय प्लॉट योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी

वहीं, मधुबन बापूधाम आवासीय योजना में फिलहाल विभिन्न श्रेणियों के करीब 350 आवासीय प्लॉटों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। जीडीए ने आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई से बढ़ाकर 4 जून कर दी है। अभी तक करीब नौ हजार से अधिक लोगों ने अलग-अलग प्लॉटों के लिए आवेदन किया है। जीडीए ने सभी वर्ग के लोगों के लिए योजना लॉन्च की है। प्लॉट के लिए 35 हजार प्रति वर्ग मीटर कीमत रखी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में इन 3 गांवों में बसेगी एयरोसिटी, लैंड पूलिंग से जमीन लेने का प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।