Kumar Vishwas have advice for the BJP before forming the government in West Bengal … तो बंगाल को दुखों से मुक्ति नहीं मिलेगी, सरकार बनाने से पहले BJP को कुमार विश्वास की क्या सलाह, Ncr Hindi News - Hindustan
More

… तो बंगाल को दुखों से मुक्ति नहीं मिलेगी, सरकार बनाने से पहले BJP को कुमार विश्वास की क्या सलाह

पश्चिम बंगाल में मिली बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी 9 मई को सरकार का गठन करने जा रही है। इस बीच कवि कुमार विश्वास ने सरकार बनाने से पहले ही बीजेपी को एक सलाह दी है। विश्वास ने ममता बनर्जी से भी कहा कि उन्हें इस स्थिति पर मंथन करना चाहिए। वे बड़ी योद्धा हैं और लड़ती रही हैं।

Fri, 8 May 2026 08:38 AMSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
… तो बंगाल को दुखों से मुक्ति नहीं मिलेगी, सरकार बनाने से पहले BJP को कुमार विश्वास की क्या सलाह

पश्चिम बंगाल में मिली बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी 9 मई को सरकार का गठन करने जा रही है। इस बीच कवि कुमार विश्वास ने सरकार बनाने से पहले ही बीजेपी को एक सलाह दी है। कुमार विश्वास ने कहा कि मैं नई सरकार को एक सलाह दूंगा और यह सूचित करूंगा कि वह यह ध्यान रखे कि जिनकी अस्थियों पर यह विजय ध्वज फहराया गया है, उन्हीं का सम्मान हो। ऐसा न हो जाए कि जो लोग वामपंथ के समय में पटका पहनकर काम करते थे, फिर तृणमूल में आ गए। अगर वही लोग चोला बदलकर इधर आ जाएंगे तो बंगाल को अपने दुखों से मुक्ति नहीं मिलेगी।

लोकतंत्र की एक मर्यादा है

ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने के सवाल पर कुमार विश्वास ने कहा कि लोकतंत्र की एक मर्यादा है, वह पालन होनी चाहिए। उनके कहने से कुछ होता नहीं है। जिस दल के पास सर्वाधिक विधायक होंगे, राज्यपाल महोदय उसके नेता को बागडोर सौंप देंगे। विश्वास ने कहा कि ममता बनर्जी को मंथन करना चाहिए इस स्थिति पर, पुनर्विचार करना चाहिए। वे बड़ी योद्धा हैं और बड़ी लड़ती रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में AAP दफ्तर के बाहर क्यों लगाए गए कुमार विश्वास के बड़े-बड़े पोस्टर

…तो बंगाल को अपने दुखों से मुक्ति नहीं मिलेगी

कुमार विश्वास ने कहा कि दुर्भाग्य यह है कि वामपंथ की जिन आसुरी शक्तियों के खिलाफ ममता बनर्जी ने युद्ध लड़ा था कालांतर में वे सारे असुर उनकी पार्टी में आ गए। मैं नई सरकार को भी सलाह दूंगा कि अगर वही लोग चोला बदलकर इधर आ जाएंगे तो बंगाल को अपने दुखों से मुक्ति नहीं मिलेगी।

प्रजा इसी प्रकार का दंड देती है

ममता की हार पर कुमार विश्वास ने कहा कि अति सर्वत्र वर्जयते। जब अति हो जाती है तो उसकी वर्जना होती ही है। अगर आप एक बहुत बड़े बेहतर समाज के हितों को, उनकी भावनाओं को लगातार आहत करेंगे, लगातार चोट पहुंचाएंगे और निरंकुश रूप से काम करेंगे तो प्रजा इसी प्रकार का दंड देती है। ज्यादातर हम लोग लोकतंत्र में ऐसा देखते हैं। मैं खुद उसका भुक्तभोगी हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल में हार के बाद क्या होगा ममता बनर्जी का अगला कदम, इशारों में संकेत

बिना किसी कारण के रद्द कराए गए आयोजन

कुमार विश्वास ने कहा कि दो माह पूर्व जो मेरे आयोजन थे वो पांच आयोजन बिना किसी कारण के रद्द कराए गए। सारे ऑडिटोरियम से मना कराया गया। हमने निजी जगह पर कार्यक्रम करने की कोशिश की, पुलिस ने कहा कि वह वहां भी नहीं करने देंगे। अब सौभाग्य का विषय है कि 9 तारीख को मैं उसी ऑडिटोरियम में कार्यक्रम करने जा रहा हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया था इनकार, अब राज्यपाल ने उठाया बड़ा कदम

पश्चिम बंगाल में 207 सीटों पर प्रचंड जीत के बाद बीजेपी पहली बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है। विधायक दल की बैठक में पार्टी अपने नेता का चयन करेगी। पार्टी ने 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह की योजना बनाई है, जिसमें पीएम मोदी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के भाग लेने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।