Kirari did not sink, the BJP did; AAP said they were dumping waste from Bhalswa here किराड़ी डूबा नहीं, भाजपा ने डुबाया है; आप बोली- भलस्वा का जहरीला कूड़ा यहां डंप कर रहे, Ncr Hindi News - Hindustan
More

किराड़ी डूबा नहीं, भाजपा ने डुबाया है; आप बोली- भलस्वा का जहरीला कूड़ा यहां डंप कर रहे

भाजपा ने इसका ठीकरा आप पर फोड़ा है। कहा- आप ने 11 सालों में इस इलाके में न तो सीवर व्यवस्था बनाई और न ही जल निकासी का सही से इंतजाम किया। इस पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली चीफ सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए कहा- किराड़ी डूबा नहीं, भाजपा ने डुबाया है।

Thu, 22 Jan 2026 09:02 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
किराड़ी डूबा नहीं, भाजपा ने डुबाया है; आप बोली- भलस्वा का जहरीला कूड़ा यहां डंप कर रहे

राजधानी दिल्ली के किराड़ी विधानसभा में जल भराव की समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया है। भाजपा ने इसका ठीकरा आप पर फोड़ा है। कहा- आप ने 11 सालों में इस इलाके में न तो सीवर व्यवस्था बनाई और न ही जल निकासी का सही से इंतजाम किया। इस पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली चीफ सौरभ भारद्वाज ने पलटवार करते हुए कहा- "किराड़ी डूबा नहीं, भाजपा ने डुबाया है।" आप नेता ने इसके पीछे की वजह यहां हो रहे कूड़ा डंप को बताया है। जानिए दोनों पक्षों की बात।

किराड़ी डूबी नहीं, इसे डुबोया गया है

सबसे पहले आप नेता सौरभ भारद्वाज की बात करते हैं। सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक हिस्से में जलजमाव और कूड़ा को डंप होते दिखाया जा रहा है। सौरभ का आरोप है कि किराड़ी की शर्मा कॉलोनी और इसके आस-पास का इलाका डूबा नहीं है, इसे डुबाया गया है। उन्होंने दिल्ली की भाजपा सरकार पर इसके लिए आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अधिकारी पर बरसीं स्वाति मालिवाल, खड़े-खड़े साफ कराया कूड़ा; गायों को भेजा गौशाला

भलस्वा का कूड़ा यहां डंप कर रहे

सौरभ भारद्वाज का कहना है- बीते 6 से 7 महीनों के अंदर इसे डुबाया गया है। आस-पास की डीडीए की खाली बंजर जमीन से इस इलाके के पानी का नेचुरल निकास था। दिल्ली की भाजपा सरकार ये दिखाना चाहती है कि हमने कूड़े के ढेर खत्म कर दिए हैं। ये भलस्वा डंप साइट से कूड़ा को ट्रकों के जरिए किराड़ी जैसी जगहों पर ला रहे हैं। और यहां मौजूद खाली जगहों पर कूड़े को परत दर परत भर रहे हैं।

दर्जनों लेटर में ड्रेनेज बनाने की मांग की

आप देखेंगे कि यहां किलोमीटरों तक ये लोग भलस्वा से लाया हुआ कूड़ा भर रहे हैं। ये कूड़ा जहरीला और हानिकारक है। इसके चलते पानी का नेचुरल निकास रुक गया है। खासकर मॉनसून की बारिश के बाद हालत और खराब हो गई है। सौरभ ने दावा किया कि वहां के हमारे विधायकों ने दर्जनों लेटर लिखे हैं, जिसमें डीडीए को बार-बार बताया है कि आपने कूड़ा तो भर दिया, लेकिन ड्रेनेज का सिस्टम नहीं बनाया है।

भाजपा ने आप और कांग्रेस पर फोड़ा ठीकरा

ये तो रही आप नेता की बात। दिल्ली भाजपा के नेता और पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने इसका ठीकरा आप पर फोड़ा है। उन्होंने कहा- उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने थे, तब शर्मा कॉलोनी जैसे इलाकों में जलभराव नहीं होता था, लेकिन वर्ष 2022 तक वहां नालियों का पानी जमा होने लगा। यह कॉलोनी साल 2000 से पहले विकसित हुई थी, लेकिन कांग्रेस और आप, दोनों ही सरकारों ने यहां सीवर लाइन बिछाने का कोई ठोस काम नहीं किया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।