गाजियाबाद में पति की गला दबाकर हत्या, आरोपी पत्नी गिरफ्तार; चारपाई पर मिली थी लाश
गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। परिजनों ने युवक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात युवक का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। परिजनों ने युवक की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
10 साल पहले हिना से हुई थी शादी
शंकर विहार में रहने वाले 31 वर्षीय विजेंद्र मालवाहक वाहन चलाते थे। उन्होंने 10 साल पहले दूसरे धर्म की हिना उर्फ सानिया से शादी की थी। दोनों के नौ और सात साल के बेटे हैं। विजेंद्र भूतल पर रहते थे, जबकि उनके दो भाई मां के साथ ऊपरी दो तलों पर रहते थे। विजेंद्र के भाई बबलू ने बताया कि 31 मार्च की रात मां कीर्तन में गई थीं। घर के बाकी लोग भी बाहर थे।
चारपाई पर बेहोश मिला था पति
रात आठ बजे घर लौटे तब विजेंद्र बेहोशी की हालत में चारपाई पर मिले। पुलिस को सूचना दे विजेंद्र को अस्पताल ले गए, जहां विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। विजेंद्र के भाई बबलू ने भाभी पर ही हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि घर पर घटना के समय वही मौजूद थी। विजेंद्र बीमार भी नहीं था। आरोप है कि उसके गले पर निशान मिला, जिससे हत्या की आशंका हुई।
गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विजेंद्र की गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी हिना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शुरुआती जांच में झगड़े के दौरान हत्या करने की बात सामने आई है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।




साइन इन