kanpur kidney racket mastermind dr rohit ghaziabad indirapuram connection 100 crore scam गाजियाबाद का डॉ. रोहित निकला कानपुर किडनी कांड का सरगना, 100 करोड़ के साम्राज्य का दावा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद का डॉ. रोहित निकला कानपुर किडनी कांड का सरगना, 100 करोड़ के साम्राज्य का दावा

कानपुर किडनी कांड में शामिल डॉ. रोहित गाजियाबाद के न्यायखंड-1 इंद्रापुरम का रहने वाला निकला है। डॉ. रोहित एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट बताया गया है। वह मरीजों को बेहोश करता था, जबकि ओटी मैनेजर अली किडनी ट्रांसप्लांट करता था।

Sat, 4 April 2026 12:29 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, कानपुर/गाजियाबाद
share
गाजियाबाद का डॉ. रोहित निकला कानपुर किडनी कांड का सरगना, 100 करोड़ के साम्राज्य का दावा

कानपुर किडनी कांड में शामिल डॉ. रोहित गाजियाबाद के न्यायखंड-1 इंद्रापुरम का रहने वाला निकला है। डॉ. रोहित एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट बताया गया है। वह मरीजों को बेहोश करता था, जबकि ओटी मैनेजर अली किडनी ट्रांसप्लांट करता था। किडनी गैंग चलाने वाला डॉ. रोहित पिछले चार दिनों से पुलिस के लिए अबूझ पहेली बना हुआ था। पुलिस टीम लगातार उसकी पहचान में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस के हाथ उसका आधार कार्ड लग गया। पुलिस की जांच में सामने आया कि एनेस्थीसिया का स्पेशलिस्ट डॉ. रोहित लखनऊ नहीं गाजियाबाद में रहता है। गाजियाबाद, नोएडा में उसका बड़ा नेटवर्क है।

पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, लेकिन मिला नहीं। मोबाइल स्विच ऑफ होने से उसकी लोकेशन भी नहीं मिल रही। पुलिस का दावा है कि रोहित इससे अब तक 100 करोड़ से ज्यादा रुपये कमा चुका है। पुलिस को रोहित की टीम के दो लोगों के बीच बातचीत की रिकॉर्डिंग मिली है, जिसके आधार पर पुलिस यह दावा कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कानपुर किडनी कांड में खुलासा! झोलाछाप डॉक्टर और ओटी मैनेजर कर रहे थे बड़े ऑपरेशन

इस तरह से मिला रोहित का आधार

रोहित ने लखनऊ की एक ट्रैवल एजेंसी से ओटी मैनेजर मुदस्सर अली सिद्दीकी, राजेश कुमार और कुलदीप सिंह राघव का इंडिगो फ्लाइट का टिकट बुक कराया था। पुलिस को इस बुकिंग की जानकारी मिली, जिसके बाद यहीं से पुलिस को उसका आधार मिला। आधार में दर्ज पते से पुलिस उसके इंद्रापुरम स्थित घर पहुंची।

एजेंट शिवम की तरह साहिल भी चलाता है नेटवर्क, 20 लाख ठगे

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिवम अग्रवाल की तरह ही साहिल नाम का एक और व्यक्ति है जो किडनी का रैकेट चला रहा है। जांच में सामने आया है कि साहिल भी डॉ. रोहित के लिए ही काम करता है। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक एक महिला को किडनी की जरूरत पर साहिल ने उससे कहा कि डॉ. रोहित 40 लाख रुपये लेता है। वह 20 लाख रुपये में किडनी ट्रांसप्लांट करा देगा। इसके बाद वह 20 लाख लेकर फरार हो गया। साहिल की तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉक्टर रोहित करता बेहोश, दिल्ली का डॉक्टर निकालता किडनी; फ्लाइट से आती थी टीम

पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा

किडनी कांड में गुरुवार को गिरफ्तार किए गए गाजियाबाद के ओटी मैनेजर राजेश कुमार और ओटी असिस्टेंट कुलदीप सिंह राघव को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि अली किडनी निकालता और लगाता था। 28 मार्च की रात केशवपुरम के आहूजा अस्पताल में ऑपरेशन के बाद अली, राजेश कुमार और कुलदीप तीनों एक कार से गाजियाबाद गए थे। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किडनी कांड के आरोपियों की तलाश में यूपी पुलिस; पश्चिम के शहरों में डाला डेरा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।