kamruddin kills three people before peeragarhi car incident पीरागढ़ी कांड से पहले 3 कत्ल, कमरुद्दीन ने 2010 में बनाया था पहला शिकार, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पीरागढ़ी कांड से पहले 3 कत्ल, कमरुद्दीन ने 2010 में बनाया था पहला शिकार

दिल्ली के पीरागढ़ी हत्याकांड के आरोपी कमरुद्दीन ने कबूल किया है कि उसने काला जादू के नाम पर तीन लोगों की हत्या की। वह संतान प्राप्ति या समस्याओं के समाधान का झांसा देकर लोगों को फंसाता था। 

Thu, 12 Feb 2026 10:32 PMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रजनीश पांडेय, नई दिल्ली
share
पीरागढ़ी कांड से पहले 3 कत्ल, कमरुद्दीन ने 2010 में बनाया था पहला शिकार

दिल्ली के पीरागढ़ी हत्याकांड की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी कमरुद्दीन ने साल 2010 में काला जादू सीखा था और वह संतान प्राप्ति या पैसे जैसी समस्याओं को दूर करने के बहाने लोगों को अपने जाल में फंसाता था। उसने अब तक तीन हत्याएं करने की बात कबूल की है। उसने राजस्थान के एक दंपति को अपना पहला शिकार बनाया था। वह अपनी तांत्रिक क्रियाओं में अंडे और लड्डू जैसी चीजों का इस्तेमाल करता था। मौके से पीड़ितों के आईडी कार्ड और अन्य सामान बरामद हुए हैं।

यूपी के शख्स से सीखा था काला जादू

नए खुलासे में सामने आया है कि आरोपी ने 2010 में उत्तर प्रदेश से किसी व्यक्ति से काला जादू सीखा था। उसका पहला शिकार राजस्थान का एक दंपति था, जो संतान न होने पर इलाज के बहाने उसके झांसे में फंसा था। कमरुद्दीन के इशारे पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। अब तक आरोपी ने तीन हत्याओं में अपनी संलिप्तता कबूल ली है, लेकिन जांच में और लोगों के शिकार होने के संकेत मिले हैं।

बेसन के लड्डू और अंडे का करता था इस्तेमाल

पुलिस जांच में पता चला कि कमरुद्दीन अपने नकली काला जादू की प्रक्रियाओं में बेसन के लड्डू और अंडे का इस्तेमाल करता था। उसके क्लाइंट मुख्य रूप से दिल्ली और यूपी से थे, जो न सिर्फ पैसे की समस्या, बल्कि व्यक्तिगत मुद्दों का निजात ढूंढने लिए आते थे। आरोपी के परिवार के सदस्यों की भूमिका की भी जांच चल रही है।

कमरुद्दीन की संपत्तियों की भी जांच

मौके से बरामद सबूतों में चश्मा, शराब की बोतल, कार मैट, नकदी, पीड़ितों के आधार कार्ड एवं आईडी शामिल हैं। फोरेंसिक जांच जारी है। इन वस्तुओं से संकेत मिला है कि पीड़ित लक्ष्मी और शिव नरेश भी आरोपी की इन क्रियाओं का पालन कर रहे थे। जांच में कमरुद्दीन की कुछ संपत्तियां सामने आई हैं, जिनकी पड़ताल शुरू कर दी गई है।

बंद कार में 3 लोगों की लाशें बरामद

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने रविवार को दोपहर के वक्त पीरागढ़ी फ्लाईओवर के पास एक बंद कार में 3 लोगों की लाशें बरामद की थीं। रणधीर (76) चालक की सीट पर जबकि शिव नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) पीछे की सीट पर बैठी हालत में मिले थे। पुलिस ने इस सिलसिले में स्वयंभू 'बाबा' कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कमरुद्दीन को 'मौलाना' और तांत्रिक बताया। वह करीब एक साल से तीनों के संपर्क में था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिठाला-कुंडली के बीच 68 नए कोच के साथ रफ्तार भरेगी दिल्ली मेट्रो, बढ़ेगी क्षमता
ये भी पढ़ें:केजरीवाल और सिसोदिया पर तय होंगे आरोप या नहीं? शराब घोटाला केस में आदेश सुरक्षित
ये भी पढ़ें:केजरीवाल को फिर घेरेगी ED; समन अनदेखी मामले में मिली राहत को देगी चुनौती
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।