kamruddin killed many people with poisonous laddus in up rajasthan and delhi 72 साल के कमरुद्दीन ने जहरीले लड्डू से दिल्ली में 3 को मारा; UP और राजस्थान में भी यही कांड, Ncr Hindi News - Hindustan
More

72 साल के कमरुद्दीन ने जहरीले लड्डू से दिल्ली में 3 को मारा; UP और राजस्थान में भी यही कांड

दिल्ली में पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में कार के अंदर मिले तीन शवों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने 72 वर्षीय तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है, जिसने 'धनवर्षा' का झांसा देकर लूट के इरादे से जहरीले लड्डू खिलाकर तीनों की हत्या करने की बात कबूल की है।

Thu, 12 Feb 2026 12:21 PMSudhir Jha हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
72 साल के कमरुद्दीन ने जहरीले लड्डू से दिल्ली में 3 को मारा; UP और राजस्थान में भी यही कांड

दिल्ली में पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में कार के अंदर मिले तीन शवों की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने 72 वर्षीय तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है, जिसने 'धनवर्षा' का झांसा देकर लूट के इरादे से जहरीले लड्डू खिलाकर तीनों की हत्या करने की बात कबूल की है। कमरुद्दीन पर इससे पहले उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी जहरीले लड्डू खिलाकर हत्याओं का आरोप है। फिलहाल वह जमानत पर था।

डीसीपी सचिन शर्मा ने बताया कि रविवार दोपहर पीरागढ़ी के पास खड़ी एक कार से तीन शव बरामद हुए थे। मृतकों की पहचान 72 वर्षीय रणधीर, 42 वर्षीय शिव नरेश और 40 वर्षीय लक्ष्मी के रूप में हुई। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा था, लेकिन परिजनों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर रोहित और इंस्पेक्टर राजपाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच तेज की गई। शनिवार को आरोपी ने विशेष पूजा के नाम पर तीनों को बुलाया और दो लाख रुपये नगद लाने को कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में ट्रिपल मर्डर करने वाला UP का कमरुद्दीन कौन, लड्डू खिलाकर ली जान

रविवार को वे लोनी पहुंचे और रकम दिखाई। इसके बाद कमरुद्दीन उनके साथ कार में रणधीर के रणहौला स्थित घर के लिए रवाना हुआ। रास्ते में उसने पूजा के सामान के नाम पर शराब और अन्य वस्तुएं खरीदीं। घर के पास पहुंचते ही आरोपी ने झोले से जहरीले लड्डू निकाले। इनमें नींद की गोलियां और सल्फास मिलाया गया था। उसने पूजा की रस्म बताकर तीनों को लड्डू खिला दिए। कुछ ही देर में वे अचेत हो गए। इसके बाद आरोपी नगदी लेकर फरार हो गया। जहर के असर से कार के भीतर ही तीनों की मौत हो गई।

कमरुद्दीन ने तंत्र-मंत्र के जरिए धन वर्षा कराने का झांसा दिया। उसके कहने पर लक्ष्मी, शिव नरेश और रणधीर उसके संपर्क में आए और मंत्र साधना करने लगे। जांच में सीसीटीवी फुटेज अहम सुराग साबित हुई। फुटेज में कार के पास एक चौथा व्यक्ति नजर आया, जो बाद में कमरुद्दीन निकला। एक कैमरे में वह घटनास्थल के पास कार से उतरकर जाते हुए दिखा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। पुलिस के मुताबिक, जहांगीरपुरी निवासी लक्ष्मी की पांच माह पहले शिव नरेश से दोस्ती हुई थी। सलीम के जरिए लक्ष्मी की मुलाकात लोनी निवासी तांत्रिक कमरुद्दीन से हुई।

पहले भी ऐसी ही वारदातों को अंजाम दे चुका कमरुद्दीन

जांच में सामने आया है कि कमरुद्दीन पर बीते वर्ष फिरोजाबाद में भी इसी तरह जहरीला लड्डू खिलाकर दो लोगों की हत्या का मामला दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर बाहर है। वर्ष 2014 में राजस्थान में भी उसके खिलाफ इसी तरह का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब-दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, BAN चुनाव से पहले US की चेतावनी; टॉप-5
ये भी पढ़ें:‘धनवर्षा’ के लालच में गईं 3 जान; ट्रिपल मर्डर मिस्ट्री सॉल्व, तांत्रिक अरेस्ट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।