दिल्ली के IGI से ज्यादा जेवर एयरपोर्ट फ्लाइट का किराया, BJP विधायक ने उठाए सवाल; क्या की मांग
जेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने दिल्ली के मुकाबले जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का किराया ज्यादा होने पर सवाल उठाए हैं। धीरेंद्र ने जेवर से फ्लाइट का किराया कम करने की मांग भी की है।

बीते 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के नोएडा में जेवर एयरपोर्ट का उद्घानट हुआ। पीएम मोदी ने इस एयपोर्ट का उद्घाटन किया और बताया गया कि 15 जून से इस एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो जाएगा और उड़ाने भी शुरू हो जाएंगी। इस एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स के किराए को लेकर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। जेवर से बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि एविएशन टर्बाइन का रेट कम होने के बावजूद दिल्ली के मुकाबले जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का किराया ज्यादा रखा जा रहा है। विधायक धीरेंद्र सिंह ने जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट का किराया कम करने की मांग की है।
VAT कम फिर भी किराया ज्यादा क्यों?
जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट के ज्यादा किराया को लेकर बीजेपी विधायक धीरेंद्र सिंह ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून को फ्लाइट की शुरुआत हो रही है। उन्होंने कहा जब मैंने इस एयपोर्ट से यात्रियों का किराया देखा तो पता चला कि दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेटशनल एयरपोर्ट के मुकाबले यहां की फ्लाइट का किराया ज्यादा है। बीजेपी विधायक ने हैरानी जताते हुए कहा कि दिल्ली एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर वैट 25 प्रतिशत लगता है और यूपी में यही वैट 1 प्रतिशत लगता है। ऐसे में इसका सीधा फायदा यात्रियों को दिया जाना चाहिए। लेकिन फ्लाइट्स का किराया दिल्ली एयरपोर्ट से ज्यादा रखी गई है।
क्या है बीजेपी विधायक की मांग
इस मामले पर बात करते हुए धीरेंद्र सिंह ने कहा कि फ्यूल पर दिल्ली के मुकाबले वैट कम है, इसके बावजूद इसका फायदा यात्रियों को नहीं मिल रहा है। इसके साथ ही जेवर एयरपोर्ट तक पब्लिस ट्रांसपोर्ट की कनेक्टिविटी भी जिक्र किया। धीरेंद्र ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट कनेक्टिविटी एयरपोर्ट तक जाने-आने के लिए ठीक से विकसित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कनेक्टिविटी और जेवर एयरपोर्ट से फ्लाइट के ज्यादा किराए के मुद्दे को वो भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री के सामने रखेंगे और किराए को कम करने की मांग करेंगे।
बता दें कि दिल्ली में फ्लाइट से चलने वाले यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए एनसीआर में जेवर एयरपोर्ट बनाया गया है। इसके उद्घाटन के बाद अब जल्द ही फ्लाइट्स उड़ान शुरू कर देंगी। इस एयरपोर्ट से ना सिर्फ यात्री बल्कि काग्रो प्लेन भी उतर सकेंगे और साल भर कई मीट्रिक टन माल इस एयरपोर्ट के द्वारा एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जाएगा। इससे ना सिर्फ कनेक्टिविटी बढ़ेगी बल्कि इलाके का विकास भी होगा।




साइन इन