international cricket stadium to be built in ghaziabad rajnagar extension 33 acres land ncr NCR में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, यहां फाइनल हुई 33 एकड़ जमीन, Ncr Hindi News - Hindustan
More

NCR में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, यहां फाइनल हुई 33 एकड़ जमीन

एनसीआर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली के पास ही अब एक और विशाल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनने जा रहा है। इसके फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेज दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

Sat, 30 May 2026 06:11 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
NCR में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, यहां फाइनल हुई 33 एकड़ जमीन

एनसीआर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में अब एक विशाल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी तेज हो गई है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने इस संबंध में स्टेडियम की आवश्यकता और व्यवहार्यता (फिजिबिलिटी) का अध्ययन कर रिपोर्ट बनाकर शासन को भेज दी है। अब शासन से मंजूरी मिलने के बाद स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस महीने हुई जीडीए बोर्ड बैठक में इस स्टेडियम को उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) और जीडीए मिलकर द्वारा मिलकर बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इस परियोजना में जीडीए और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की भूमि, निर्माण और संचालन में 50-50 प्रतिशत का स्वामित्व होगा। इसके साथ ही जीडीए ने इस परियोजना की आवश्यकता, व्यवहार्यता और दीर्घकालिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों का व्यापक अध्ययन किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में लाखों की आबादी के लिए सिर्फ 33 सिटी बसें, इन रूटों पर ही सुविधा

गाजियाबाद की भौगोलिक स्थिति, बेहतर कनेक्टिविटी बढ़िया

इसके परीक्षण में सामने आया कि गाजियाबाद की भौगोलिक स्थिति, बेहतर कनेक्टिविटी और तेजी से हो रहे विकास को देखते हुए यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम की जरूरत है। फिजिबिलिटी रिपोर्ट के साथ प्राधिकरण ने बोर्ड बैठक से मंजूर प्रस्ताव की रिपोर्ट भी शासन को भेज दी है। इस रिपोर्ट को शासन से मंजूरी मिलने के बाद जीडीए इस परियोजना पर आगे का काम शुरू करेगा। अधिकारी बताते हैं कि शासन से मंजूरी मिलने के बाद स्टेडियम निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के बीच एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

33 एकड़ में विकसित होगा

राजनगर एक्सटेंशन में क्रिकेड स्टेडियम के लिए 33 एकड़ की जमीन चिह्नित की गई है। यह क्रिकेट स्टेडियम पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। यहां 45 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। साथ ही इस स्टेडियम में सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। स्टेडियम परिसर की पार्किंग की क्षमता 2510 वाहनों की होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में ये 4 विभाग मिलकर खत्म करेंगे ट्रैफिक जाम! DM ने किन्हें सौंपा काम

एयरोसिटी भी बनाई जाएगी

राजनगर एक्सटेंशन में एयरोसिटी बनाई जाएगी, जिसके लिए जमीन खरीदने के प्रक्रिया शुरू की गई है। जीडीए एयरोसिटी के लिए 200.2515 हेक्टेयर जमीन खरीदेगा, जबकि 29.9717 हेक्टेयर जमीन प्राधिकरण के पास है। इस जमीन को किसानों से लेने के लिए लैंड पूलिंग, किसानों से आपसी सहमति और भूमि अर्जन का विकल्प रखा गया है। परियोजना की जमीन का अधिग्रहण करने के लिए बोर्ड ने 2813 करोड़ रुपये स्वीकृति किए हैं।

नंदकिशोर कलाल, उपाध्यक्ष, जीडीए, ''राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आवश्यकता और व्यवहार्यता रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। मंजूरी मिलने के बाद यूपीसीए के साथ मिलकर इसका निर्माण कराया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में इन 3 गांवों में बसेगी एयरोसिटी, लैंड पूलिंग से जमीन लेने का प्लान
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।