1709 छात्रों को 25.5 करोड़, दिल्ली में गरीब बच्चों का हक रोका गया? आप पर बरसी भाजपा
दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा 1709 बच्चों को 25.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इसकी जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाया है।

दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा 1709 बच्चों को 25.5 करोड़ रुपये दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इसकी जानकारी देते हुए आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा- पिछली सरकार ने दिल्ली हायर टेक्निकल एंड सपोर्ट स्कीम के तहत जिन बच्चों को एकेडमिक ईयर 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में पैसा मिलना था वो नहीं दिया। आइए जानते हैं क्या मामला है?
बीती सरकार ने 3 सेशन का पैसा नहीं दिया
आशीष सूद ने कहा- एकेडमिक इयर 2023-24 और 24-25 में आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को दिल्ली हायर एजूकेशन की सपोर्ट स्कीम के तहत जो स्कॉलरशिप मिलनी चाहिए थी, जो सरकार गरीबों के नाम पर राजनीति करती थी, अंबेडकर के नाम पर राजनीति करती थी, उस सरकार ने बीते 3 सेशन का पैसा नहीं दिया है। आज मोदी जी के मार्गदर्शन में रेखा सरकार ये काम कर रही है।
मेधावी बच्चों की पढ़ाई का हक क्यों मारा गया?
आशीष सूद ने पूछा- जो लोग बार-बार अंबेडकर जी का नाम लेते हैं, उनके चित्र की आड़ में छिपने की कोशिश करते हैं, उन लोगों को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए कि गरीब लोगों, गरीब मेधावी बच्चों की पढ़ाई का हक क्यों मारा गया। आज हमने 2023-24 के लिए 908 और 2024-25 के लिए 801 बच्चों को छात्रवृत्ति स्कीम के तहत 25.25 करोड़ रुपये आवंटित किए है।
ये काम अंबेडकर जी के नाम पर राजनीति करने वालों का काम था, लेकिन उन लोगों ने नहीं किया। मगर हम कहते हैं कि दिल्ली के हर बच्चे के अभिवावक के तौर पर हर तरह की जरूरत को पूरा करेंगे और उसके तहत हमने अपना काम किया है।




साइन इन