गाजियाबाद में दबंगों ने पत्रकार पर बरसाए लाठी-डंडे, सामने आया मारपीट का VIDEO
जानकारी के मुताबिक, इस हमले में मीडिया कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पीड़ित ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है।

गाजियाबाद के नगर कोतवाली क्षेत्र में मीडिया कर्मी पर दबंगों द्वारा लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इस हमले में मीडिया कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं, पीड़ित ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है।
दो पक्षों का शांत कराया था झगड़ा
जानकारी के अनुसार, दिल्ली गेट के रहने वाले मीडिया कर्मी आकाश गर्ग रविवार देर शाम अपने घर के बाहर घूम रहे थे। उनके गली में दो लोगों के बीच विवाद होने से झगड़ा हो गया। आकाश ने उन दोनों में समझौता कराया और मामले को शांत कर दिया। दोनों पक्ष के लोग चले गए।
झगड़ा वाले एक पक्ष ने आकर की मार-पिटाई
आरोप है कि कुछ देर बाद एक पक्ष के लोग आए और समझौता करने वाले मीडिया कर्मी आकाश गर्ग पर लाठी डंडो से हमला कर दिया। इस दौरान उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई देता है कि पांच-छह लोग लाठी-डंडा लेकर दौड़ते हुए आते हैं और एक शख्स पर बुरी तरह बरसाने लगते हैं।
जमीन पर गिराकर मीडिया कर्मी पर बरसाईं लाठियां
सामने आए सीसीटीवी फुटेज से मारने वालों के चेहरे तो नहीं पहचान में आ रहे हैं, लेकिन इतना साफ दिखाई देता है कि एक शख्स को पकड़कर जमीन पर गिराया और फिर बुरी तरह उसपर डंडे बरसाना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर एक व्यक्ति पास के मकान से निकलता है, तब तक सभी आरोपी फरार हो जाते हैं।
इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली थाना पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि पीड़ित ने तहरीर दी है। इस मामले की जांच की जा रही है।




साइन इन