Husband spends two days in rented room with pregnant wife dead body in Ghaziabad Khoda colony गाजियाबाद के खोड़ा में किराये के कमरे में 2 दिन प्रेग्नेंट पत्नी की लाश संग रहा पति, मां से चिपकी मिली बेटी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गाजियाबाद के खोड़ा में किराये के कमरे में 2 दिन प्रेग्नेंट पत्नी की लाश संग रहा पति, मां से चिपकी मिली बेटी

गाजियाबाद के खोड़ा में रविवार रात गर्भवती महिला का शव लहूलुहान हालत में कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव दो दिन से कमरे में पड़ा था और डेढ़ साल की मासूम मां के सीने से चिपकी रही। पति कुछ देर पहले ही फरार हो गया था। परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Tue, 17 Feb 2026 08:24 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
गाजियाबाद के खोड़ा में किराये के कमरे में 2 दिन प्रेग्नेंट पत्नी की लाश संग रहा पति, मां से चिपकी मिली बेटी

गाजियाबाद के खोड़ा में रविवार रात गर्भवती महिला का शव लहूलुहान हालत में कमरे में मिलने से सनसनी फैल गई। शव दो दिन से कमरे में पड़ा था और डेढ़ साल की मासूम मां के सीने से चिपकी रही। पति कुछ देर पहले ही फरार हो गया था। परिजनों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मूलरूप से बिहार के नालंदा की रहने वाली 22 वर्षीय चांदनी की शादी विपिन से तीन साल पहले हुई थी। दोनों की एक डेढ़ साल की बच्ची भी है। चांदनी चार माह की गर्भवती थी। मजदूरी करने वाला विपिन 15 दिन पहले ही खोड़ा के नवनीत विहार में रहने वाली पूनम के मकान में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में किराये पर रहने आया था। उसकी पड़ोसन प्रमिला ने बताया कि दो दिन से चांदनी और उसकी बेटी घर से बाहर नहीं निकली थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में हथौड़े से तोड़ी मजार, हिंदू रक्षा दल का पदाधिकारी अरेस्ट

रविवार शाम चांदनी का देवर नितिन उर्फ नितीश आया था, जो कमरे में गया और तेजी से निकल कर भाग गया। उन्होंने चांदनी की बहन को बताया, बहन कमरे में घुसी तो बदबू आ रही थी। चांदनी जमीन पर लहूलुहान हालत में पड़ी थी और उसके सिर के आसपास खून था, जो काला पड़ चुका था। उसके सीने से उसकी डेढ़ साल की बेटी भी चिपक कर सो रही थी। उन्होंने उसकी बेटी को उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया है।

गर्भवती थी महिला : चांदनी के पिता सुनील केवट लोनी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात में बिहार से उनकी पत्नी ने फोन कर चांदनी के बारे में बताया। वह तुरंत चांदनी के घर पहुंचे, तब तक पुलिस चांदनी के शव का पंचनामा भर चुकी थी। वह बेटी का चेहरा भी नहीं देख पाए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी गर्भवती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाली करो; गाजियाबाद कांड में बच्चियों के पिता और 3 मां को बड़ा झटका

घर में लटका मिला फंदा

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच और शव को देखकर लग रहा है कि दो दिन पहले चांदनी की मौत हुई थी। चांदनी के गले पर हल्के निशान थे और कमरे में एक फंदा भी लटका हुआ था। जिसे देखकर ऐसा लगता है कि शुक्रवार को पति-पत्नी में झगड़ा हुआ, जिसके बाद चांदनी ने फंदा लगाने का प्रयास किया, लेकिन या तो फंदा टूट गया या किसी ने काट दिया। इसके कारण चांदनी नीचे गिरी और उसके सिर का पिछला हिस्सा दीवार या किसी चीज से टकराया। सिर में गहरी चोट लगी और खून बहने से मौत हो गई।

सामान्य रूप से काम करता रहा पति

मकान में ही रहने वाली प्रमिला ने बताया कि चांदनी का पति विपिन सोमवार शाम तक कमरे पर ही था और अपने दैनिक कार्य सामान्य तौर पर कर रहा था। घर के अंदर से बच्ची के रोने या चांदनी की कोई आवाज भी नहीं आ रही थी। वह कमरे में ही था और बच्ची को संभालता रहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि शव से बदबू आने पर रविवार की शाम विपिन कमरे से चला गया।

अस्पताल नहीं ले जाने का आरोप

हादसे के समय और उसके बाद भी विपिन कमरे में ही था। पड़ोसियों ने इसकी पुष्टि की, क्योंकि शौचालय बाहर है। दो दिन से सिर्फ विपिन ही बाहर आ रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि विपिन पत्नी के मरने का इंतजार करता रहा। अगर पति ने उसे अस्पताल पहुंचाया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद के होटल में पकड़े गए सेक्स रैकेट में 500 लड़कियां! विदेशी भी आती थीं

पूरा परिवार फरार

खोड़ा में ही विपिन के कई परिजन भी किराये के कमरों में रहते हैं। उसकी बहन भी वहीं परिवार के साथ रहती है। हालांकि, परिवार के सभी लोग अपने कमरों से फरार हैं।

अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी इंदिरापुरम, ''दीवारों पर खून के निशान और फंदा लटका मिला है। शव जमीन पर पड़ा था और सिर के आसपास काफी खून जमा था। मौत का सही समय और कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।''

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।