Ghaziabad 3 sisters death landlords asked to vacate both flats खाली करो; गाजियाबाद कांड में बच्चियों के पिता और 3 मां को बड़ा झटका, Ncr Hindi News - Hindustan
More

खाली करो; गाजियाबाद कांड में बच्चियों के पिता और 3 मां को बड़ा झटका

गाजियाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में दोनों फ्लैट मालिकों ने चेतन ने फ्लैट खाली करने को कहा है।

Fri, 13 Feb 2026 06:16 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
खाली करो; गाजियाबाद कांड में बच्चियों के पिता और 3 मां को बड़ा झटका

गाजियाबाद में टीला मोड़ थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसाइटी में तीन नाबालिग बहनों के नौवीं मंजिल से कूदकर जान देने के मामले में दोनों फ्लैट मालिकों ने चेतन ने फ्लैट खाली करने को कहा है। चेतन ने कुछ समय मांगा और पुलिस की जांच का हवाला दिया। इसके बाद दोनों लौट गए।

पुलिस ने बैंक खातों की डिटेल खंगालनी शुरू कर दी है, जो एक हजार से अधिक पन्नों की है। भारत सिटी सोसाइटी में चार फरवरी को तड़के तीन नाबालिग बहनों ने नौंवी मंजिल से कूदकर जान दी थी। घटना को लेकर बच्चियों के पिता चेतन ने उनके कोरियाई संस्कृति से प्रभावित होने और मोबाइल पर कोरियाई टास्क वाले गेम खेलने की बात कही थी। चेतन ने सोसाइटी में ही दो फ्लैट किराये पर ले रखे थे। घटना के बाद ही सोसाइटी में रहने वाले और मकान मालिकों को पता चला कि चेतन ने तीन शादी कर रखी हैं। इसका पता चलने पर सोसाइटी के लोग काफी स्तब्ध थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद कांड में पकड़ा गया बच्चियों के पिता चेतन का एक और झूठ

गुरुवार को दोनों फ्लैट मालिक सोसाइटी में पहुंचे। फ्लैट पर जाने के बजाय उन्होंने चेतन को फोन कर नीचे बुलाया। कहा कि फ्लैट खाली कर दीजिए। हालांकि, दोनों फ्लैट का किरायानामा वैध है। बताया जा रहा है कि मालिकों ने फ्लैट खाली न करने पर नोटिस भेजने की भी बात कही। इस पर चेतन ने कहा कि अभी पुलिस जांच चल रही है, इसलिए थोड़ा समय दें। जांच पूरी होने के बाद वह इसके बारे में बात करेंगे।

बैंक खातों का लंबा रिकॉर्ड

गुरुवार को पुलिस को बच्चियों के पिता के तीन बैंक खातों की डिटेल मिल गई। सभी खातों की डिटेल में एक हजार से अधिक पन्ने हैं और लेनदेन का रिकॉर्ड है। पुलिस उनकी जांच कर रही है। पुलिस को चेतन की पत्नियों के भी बैंक खातों की डिटेल का इंतजार है। सभी खातों की जांच के बाद पुलिस चेतन की आर्थिक स्थिति का आकलन करेगी। लोन की भी जानकारी भी नहीं मिल पाई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चेतन ने नाजनीन को काम पर रखा और कर ली तीसरी शादी; क्यों मान गईं पहली 2 पत्नियां

रस्सी और बैरियर हटाए

बच्चियों की मौत के बाद से ही पुलिस ने बैरियर लगाकर रस्सी बांध रखी थी। खून के धब्बे भी वैसे ही लगे थे, जबकि फील्ड यूनिट ने घटना के कुछ समय बाद ही मौका मुआयना कर लिया था। लोगों का कहना था कि पार्क के सामने ही बैरियर और रस्सी बंधे देख लोग इन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने कर्मचारियों की मदद से बैरियर और रस्सी हटा दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद सुसाइड में पुलिस के हाथ लगा बहनों का फोन, पिता ने 10 दिन पहले बेचा था
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।