How AAP Leader Ashok Mittal Replace Raghav Chadha in rajya sabha Full Story संजय सिंह ने बुलाया और कहा…; अशोक मित्तल ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को कैसे किया रिप्लेस, पूरी कहानी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

संजय सिंह ने बुलाया और कहा…; अशोक मित्तल ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को कैसे किया रिप्लेस, पूरी कहानी

राज्यसभा में आम आमदी पार्टी के डिप्टी लीडर पद से राघव चड्ढा को हटाने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के इस कदम के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी जोरों पर हैं।

Fri, 3 April 2026 05:47 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
संजय सिंह ने बुलाया और कहा…; अशोक मित्तल ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को कैसे किया रिप्लेस, पूरी कहानी

राज्यसभा में आम आमदी पार्टी के डिप्टी लीडर पद से राघव चड्ढा को हटाने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। पार्टी के इस कदम के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें भी जोरों पर हैं। इस बीच उनकी जगह लेने वाले साल 2022 से पंजाब से आप सांसद ने अशोक मित्तल ने इस फेरबदल की पूरी कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि उन्हें तो इस बात की भनक भी नहीं थी कि पार्टी कुछ ऐसा फैसला करने वाली है। जब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में लीडर संजय सिंह ने उन्हें इस बारे में जानकारी दी तो वह खुद बहुत हैरान थे।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को अशोक मित्तल राज्यसभा में ग्रीन कवर पर सप्लीमेंट्री सवाल पूछने ही वाले थे कि संजय सिंह ने उन्हें बुलाया और बताया कि अब उन्हें डिप्टी लीडर पद के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा, अब तुम राघव चड्डा की जगह डिप्टी लीड़र बनोगे। अशोक मित्तल ने कहा, इसके बाद जब वह करीब एक बजे अपना सवाल पूछकर सदन से बाहर पहुंचे तो राघव चड्ढा उन्हें बधाई देने वाले पहले शख्स थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'योग्यता से डरते हैं केजरीवाल'...राघव को बोलने से रोकने पर बीजेपी ने जताई आपत्ति

61 साल के अशोक मित्तल रक्षा समिति और वित्त समिति सहित कई संसदीय समितियों के सदस्य रहे हैं। पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में रूस, लातविया, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भी वे शामिल थे।

आम आदमी पार्टी ने लिखा था पत्र

‘आप’ ने गुरुवार को राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर राघव चड्ढा को सदन में पार्टी के उपनेता पद से हटाने की मांग की और उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल का नाम प्रस्तावित किया था। सूत्रों के अनुसार, पत्र में कहा गया था कि पंजाब से राज्यसभा सदस्य चड्ढा को आप के कोटे से सदन में बोलने का समय नहीं दिया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे पहले राघव चड्ढा ने दी बधाई, राज्यसभा में रिप्लेस करने वाले सासंद का बयान

कभी आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के करीबी माने जाने वाले और देश के सबसे युवा सांसदों में से एक राघव चड्ढा ने पार्टी के कामकाज में खासकर पंजाब और दिल्ली में आप के कार्यकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह चोरों के गैंग में माल के बंटवारे की लड़ाई, राघव चड्ढा मामले पर कपिल मिश्रा

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।