Seema Haider To Get Honor From Hindu Raksha Dal After Giving Birth To 6th children Announce pinky chaudhary सीमा हैदर के छठे बच्चे के जन्म पर पिंकी चौधरी ने कर दिया सम्मान देने का ऐलान, बोले- इनसे सीखना चाहिए…, Ncr Hindi News - Hindustan
More

सीमा हैदर के छठे बच्चे के जन्म पर पिंकी चौधरी ने कर दिया सम्मान देने का ऐलान, बोले- इनसे सीखना चाहिए…

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सीमा ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है। पाकिस्तान से वह अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी और सचिन के साथ ये उसका दूसरा बच्चा है।

Thu, 19 Feb 2026 11:27 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
सीमा हैदर के छठे बच्चे के जन्म पर पिंकी चौधरी ने कर दिया सम्मान देने का ऐलान, बोले- इनसे सीखना चाहिए…

पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सीमा ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है। पाकिस्तान से वह अपने चार बच्चों के साथ भारत आई थी और सचिन के साथ ये उसका दूसरा बच्चा है। 11 महीने पहले ही उसने एक बेटी को जन्म दिया था। इस खबर के सामने आते ही हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

उन्होंने कहा है कि सीमा हैदर ने छठे बच्चे को जन्म दिया है, इसलिए वह उनका सम्मान करेंगे और उन्हें इनाम देंगे। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान से आकर भारतीय संस्तृति अपनाने पर भी सीमा हैदर की जमकर तारीफ की।

'चार बच्चों के साथ अपनाया सनातन धर्म'

वीडियो संदेश में पिंकी चौधरी ने कहा, हमने ऐलान किया था जो भी हिंदू अपने परिवार को बढ़ाने का काम करेगा, हम उसका सम्मान करेंगे। अब इसी कड़ी में ही सीमा हैदर ने अपने छठे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने पाकिस्तान से आकर चारों बच्चों के साथ सनातन धर्म में वापसी की थी। अब उनका छठा बच्चा पैदा के बाद हम उनका विधिवत सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा, भारतीय नारी भी एडवांस कल्चर में चलते हुए भारतीय संस्कृति को भूल रही हैं। उन्हें एक चीज सीखनी चाहिए कि पाकिस्तान से आई सीमा हैदर भीभारतीय संस्कृति को फॉलो कर रही हैं। सिंदूर लगा रही हैं, बिंदी लगा रही हैं। ऐसे में हम सब सीमा हैदर और सचिन मीणा का सम्मान करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सीमा का सचिन से जन्मा बेटा ‘हिन्दुस्तानी’ होगा? नागरिकता में फंसा पेच
ये भी पढ़ें:सीमा हैदर और सचिन के घर फिर गूंजी किलकारी, छठे बच्चे को दिया जन्म
ये भी पढ़ें:भारी पड़ी सीमा हैदर! एक जंग में तो पीछे हट गया है पाकिस्तानी पति गुलाम

बता दें, इससे पहले पिंकी चौधरी ने हिंदुओं से अपने परिवारों को बढ़ाने की अपील करते हुए कहा था कि जो भी ऐसा करेगा, वो उनकी आर्थिक मदद करेंगे। उन्होंने कहा था कि जो भी हिंदू परिवार चौथा बच्चा करेगा, उन्हें 21 हजार रुपए दिए जाएंगे जबकि पांचवां बच्चा होने पर 31 हजार रुपए दिए जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।