Haryana will have first swing safety policy of India, CM Nayab Singh Saini announced हरियाणा में बनेगी देश की पहली झूला सेफ्टी पॉलिसी, सूरजकुंड मेला हादसे के बाद CM नायब सैनी की घोषणा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

हरियाणा में बनेगी देश की पहली झूला सेफ्टी पॉलिसी, सूरजकुंड मेला हादसे के बाद CM नायब सैनी की घोषणा

सूरजकुंड हादसे में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर जगदीश के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी और आर्थिक मदद भी की जाएगी।

Tue, 10 Feb 2026 08:23 PMSourabh Jain हिन्दुस्तान टीम, फरीदाबाद, हरियाणा
share
हरियाणा में बनेगी देश की पहली झूला सेफ्टी पॉलिसी, सूरजकुंड मेला हादसे के बाद CM नायब सैनी की घोषणा

अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में हुई झूला गिरने की घटना के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अब राज्य सरकार झूला सेफ्टी पॉलिसी बनाएगी। यह देश में अपनी तरह की पहली नीति होगी, जिसका उद्देश्य झूलों और मनोरंजन साधनों को पूरी तरह सुरक्षित बनाना होगा। इस पॉलिसी से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके साथ ही सीएम ने सूरजकुंड मेले में हुए हादसे में घायल हुए लोगों को 1-1 लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा भी की। वहीं इस हादसे के बाद हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत IPS अधिकारी मकसूद अहमद व हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेश कुमार का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में सूरजकुंड जैसी झूला टूटने की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सरकार ठोस और प्रभावी कदम उठाएगी। उन्होंने सूरजकुंड में हुए हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस हादसे को सरकार बेहद गंभीरता से ले रही है। इस मामले में अब तक दो लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

घायलों को मिलेगी 1-1 लाख रुपए की मदद

मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को हरियाणा निवास पर पत्रकारों से रूबरू होने के दौरान कही। इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी भी मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में 11-12 फरवरी को रहेगा जलसंकट, देखिए प्रभावित इलाकों की पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें:दिल्ली में बेटियों को बड़ा तोहफा, लखपति बनाएगी रेखा गुप्ता सरकार
ये भी पढ़ें:PM डिग्री विवाद मामला; HC ने DU को दिया 3 हफ्ते का समय, इन बातों का मांगा जवाब

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हादसे में घायल हुए सभी लोगों का इलाज चल रहा है, उनके इलाज का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

हादसे में शहीद होने वाले इंस्पेक्टर जगदीश के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी और आर्थिक मदद भी की जाएगी।

दो अधिकारियों पर गिरी गाज, हो गए तबादले

उधर इस हादसे के बाद सोमवार को हरियाणा सरकार ने फरीदाबाद के पुलिस उपायुक्त (NIT) के पद पर कार्यरत भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मकसूद अहमद का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। इस बारे में जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, उन्हें पंचकूला पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर तैनात किया गया है।

आईपीएस अधिकारी के तबादले के आदेश के अलावा राज्य सरकार ने हरियाणा पुलिस सेवा के अधिकारी सुरेश कुमार का भी स्थानांतरण कर दिया। नूंह में भारतीय रिजर्व बटालियन की दूसरी बटालियन में वर्तमान में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में कार्यरत कुमार का तबादला कर उन्हें होडल (पलवल) में डीएसपी के रूप में तैनात किया गया है। सरकार ने पुलिस के दोनों अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश सोमवार को जारी किया।

इन दोनों अधिकारियों का तबादला फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला मैदान में झूले के टूटकर गिरने की घटना के तुरंत बाद हुआ है। इस घटना में बचाव कार्य के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस निरीक्षक की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए थे। इस घटना के संबंध में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।