harnandipuram township scheme project latest update about launch in ghaziabad ncr NCR में बसेगा सुंदर शहर, हरनंदीपुरम टाउनशिप योजना 100 हेक्टेयर में लॉन्च करने की तैयारी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

NCR में बसेगा सुंदर शहर, हरनंदीपुरम टाउनशिप योजना 100 हेक्टेयर में लॉन्च करने की तैयारी

Harnandipuram Township : गाजियाबाद में हरनंदीपुरम टाउनशिप 100 हेक्टेयर में लॉन्च करने की तैयारी है। राजनगर एक्सटेंशन के पास नई टाउनशिप हरनंदीपुरम बसाई जाएगी। दो चरण में प्रस्तावित यह टाउनशिप कुल 521 हेक्टेयर में बसेगी, जिसके लिए 8 गांव के किसानों से जमीन खरीदी जाएगी।

Tue, 2 June 2026 12:50 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गाजियाबाद
share
NCR में बसेगा सुंदर शहर, हरनंदीपुरम टाउनशिप योजना 100 हेक्टेयर में लॉन्च करने की तैयारी

गाजियाबाद में हरनंदीपुरम टाउनशिप 100 हेक्टेयर में लॉन्च करने की तैयारी है। जीडीए ने इसके लिए सलाहकार एजेंसी का चयन कर लिया है। चयनित एजेंसी प्रेजेंटेशन भी दे चुकी है। अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के बताए अनुसार, वह डीपीआर और लेआउट प्लान तैयार करेगी, प्राधिकरण की मंजूरी मिलने के बाद उस पर काम आगे शुरू होगा।

राजनगर एक्सटेंशन के पास नई टाउनशिप हरनंदीपुरम बसाई जाएगी। दो चरण में प्रस्तावित टाउनशिप कुल 521 हेक्टेयर में बसेगी, जिसके लिए 8 गांव के किसानों से जमीन खरीदी जाएगी। लेकिन पहले चरण में पांच गांव की 350 हेक्टेयर जमीन पर टाउनशिप बसेगी। इसके लिए प्राधिकरण को किसानों से करीब 336 हेक्टेयर जमीन खरीदनी है। बाकी जमीन प्राधिकरण के पास पहले से मौजूद है। जीडीए किसानों से अब तक 70 हेक्टेयर जमीन का बैनामा करा चुका है। जबकि, करीब 115 हेक्टेयर भूमि की क्रय प्रक्रिया चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नया नोएडा यमुना और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा, यहां से निकलेगा लिंक रोड

40 एकड़ भूमि देने की सहमति बनी

साथ ही प्राधिकरण ने द्वितीय चरण की भूमि किसानों से खरीदने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी, जिसके तहत करीब 40 एकड़ भूमि देने की सहमति भी बन गई है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट केवल जीडीए का ही नहीं है। बल्कि यह मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना का एक प्रमुख हिस्सा है। ऐसे में प्रोजेक्ट के सभी कार्यों को पूरा करने की समयसीमा भी शासन स्तर से तय हुई है। जानकार बताते हैं कि शासन ने जीडीए को इस वित्तीय वर्ष के हिसाब से जमीन खरीदने के लिए पहली किस्त दी थी। ऐसे में शासन से निर्देश है कि योजना का पहला चरण जल्द लान्च किया जाए। अधिकारी बताते हैं कि करीब एक माह के भीतर 100 हेक्टेयर जमीन का बैनामा प्राधिकरण के नाम हो जाएगा। साथ ही इसकी डीपीआर और लेआउट भी तैयार हो रहा है। इसके बाद योजना का पहला चरण लान्च किया जाएगा।

रेजिडेंशियल और कमर्शियल प्लॉट आएंगे

योजना की डीपीआर में एजेंसी टाउनशिप के ड्रेनेज सिस्टम, सड़कों की चौड़ाई आदि की योजना बनाएगी। साथ ही रेजिडेंशियल और कमर्शियल गतिविधियों के भूखंड, हरियाली क्षेत्र, स्वास्थ्य सेवा, शैक्षणिक, सामाजिक आदि के भूखंडों की योजना बनेगी। इस पूरी योजना को पॉकेट में बांटकर विकसित किया जाएगा। ताकि हर पॉकेट में सुविधाएं मुहैया कराई जा सके। जानकार बताते हैं कि योजना को पॉकेटवार विकसित करने से ज्यादा बेहतर सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब 8 नहीं अब 15 जोन में बंटेगा गाजियाबाद शहर, GDA ने बनाया विकास का मेगा प्लान

जमीन खरीदने पर 1200 करोड़ खर्च होंगे

जीडीए अधिकारी बताते हैं कि प्राधिकरण आगामी वित्तीय वर्ष में हरनंदीपुरम योजना के लिए जमीन खरीदने पर 1200 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसमें 400 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत शासन ने प्राधिकरण को भेजे है। जबकि 800 करोड़ रुपये जीडीए खर्च करेगा। इस रकम से जमीन खरीदी जाएगी। इसके बाद 2026-27 वित्तीय वर्ष में फिर शासन स्तर पर फंड मिलेगा। साथ ही प्राधिकरण भी योजना के लिए बजट जारी करेगा।

नंद किशोर कलाल, उपाध्यक्ष, जीडीए, ''जीडीए 100 हेक्टेयर जमीन पर हरनंदीपुरम टाउनशिप लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पहले चरण के लिए किसानों से आपसी सहमति बना कर जमीन ली जा रही है। साथ ही डीपीआर व लेआउट भी जल्द तैयार होंगे।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गाजियाबाद में लाखों की आबादी के लिए सिर्फ 33 सिटी बसें, इन रूटों पर ही सुविधा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।