Half-burnt body of property dealer found behind SDM farm in Delhi दिल्ली में SDM के खेत के पीछे मिली अधजली लाश, तसले में पड़े थे 500 के जले नोट और मोबाइल, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में SDM के खेत के पीछे मिली अधजली लाश, तसले में पड़े थे 500 के जले नोट और मोबाइल

एसडीएम हुड्डा के खेतों के पीछे मिले शव के सिर से खून बह रहा था। पास पड़े एक तसले में 500 के कुछ नोट व मृतक का मोबाइल फोन भी पड़ा मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

Fri, 2 Jan 2026 08:55 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, रजनीश पांडे
share
दिल्ली में SDM के खेत के पीछे मिली अधजली लाश, तसले में पड़े थे 500 के जले नोट और मोबाइल

दिल्ली के नरेला इलाके में लामपुर गांव के खेतों में नए साल की देर रात एक आदमी का अधजला शव बरामद हुआ है। एसडीएम हुड्डा के खेतों के पीछे मिले शव के सिर से खून बह रहा था। पास पड़े एक तसले में 500 के कुछ नोट व मृतक का मोबाइल फोन भी पड़ा मिला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

SDM के खेतों के पीछे मिला अधजला शव

पुलिस के मुताबिक, एक जनवरी की देर रात लामपुर गांव में एसडीएम हुड्डा के खेतों के पीछे खसरा संख्या 31/12 के पास एक जला हुआ शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को जांच के बाद पता चला कि वह किसी आदमी का शव है और अधजली हालत में पड़ा हुआ है। उसके सिर से खून बह रहा था। पास पड़े एक तसले में 500 रुपये के कुछ नोट और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। छानबीन में शव की पहचान भूपेंद्र उर्फ बिन्नू निवासी नहरी गांव, सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई। वह अपने भाई मनोज के साथ ''डाक्ष प्रॉपर्टी'' नाम से प्रॉपर्टी डीलिंग का कारोबार चलाता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी के कमरे में शादीशुदा महिला ने लगाई फांसी, नौकरी की तलाश में आई थी दिल्ली
ये भी पढ़ें:NCR: रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की बैसाखी से पीट पीटकर हत्या, फैक्ट्री में मिली लाश

मृतक के भाई ने दर्ज कराया हत्या का केस

पुलिस ने मृतक के भाई विनोद कुमार उर्फ मनोज के बयान पर नरेला थाने में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण शुरू कर दिया है। कई टीमें गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक के मोबाइल व नकदी से सुराग जुटाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

पुलिस ने प्रारंभिक जांच व मृतक के भाई विनोद के बयान के आधार पर मामले को हत्या की धारा में दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। परिजनों व जानकारों से पूछताछ के अलावा तकनीकी टीम की मदद से पुलिस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है। क्राइम व एफएसएल की टीमों ने भी मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं और पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस की कई टीमों को मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए लगाया गया है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।