gurugram murders nazim kills wife and 4 children spends 20 hours with bodies read full story गुरुग्राम हत्याकांड : पत्नी व 4 बच्चों को मार 20 घंटे लाशों संग रहा नाजिम, सबको अलग-अलग मारा, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम हत्याकांड : पत्नी व 4 बच्चों को मार 20 घंटे लाशों संग रहा नाजिम, सबको अलग-अलग मारा

गुरुग्राम के वजीरपुर गांव में अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी मोहम्मद नाजिम कमरा बंद कर 20 घंटे तक लाशों के पास बैठा रहा था। हत्या से पहले उसका पत्नी नजमा के साथ शुक्रवार देर रात झगड़ा हुआ था

Mon, 4 May 2026 07:46 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम हत्याकांड : पत्नी व 4 बच्चों को मार 20 घंटे लाशों संग रहा नाजिम, सबको अलग-अलग मारा

गुरुग्राम सेक्टर-95 स्थित वजीरपुर गांव में पारिवारिक कलह और कर्ज से परेशान मोहम्मद नाजिम ने अपनी पत्नी और चार मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद वह करीब 20 घंटे तक बंद कमरे में लाशों के साथ बैठा रहा। इस दौरान नाजिम ने खुद पर भी चाकू से हाथ और गले से पर वारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वह बच गया। नाजिम का सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच इलाज चल रहा है। वहीं, रविवार को सेक्टर-दस थाना पुलिस ने 4 बच्चे और पत्नी के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी नाजिम ने बताया कि उसका गढ़ी हरसरु में ताज नाम से हेयर सैलून है।

हत्या से पहले पत्नी से हुआ था झगड़ा

वजीरपुर के मकान में वह बीते छह महीने से परिवार के साथ रह रहा था। नाजिम ने बताया कि पांच लाख रुपये से अधिक का कर्जा होने के साथ वह घर में पारिवारिक कलेश से काफी परेशान था। इसको लेकर उसका पत्नी नजमा के साथ शुक्रवार देर रात को झगड़ा हुआ और उसके बाद गला दबारकर हत्या कर दी, उस दौरान सभी बच्चे सो रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में खून बहाने आए थे जीजा-साले, युवती ने चाकू छीन उन्हें ही मार डाला

एक-एक कर चारों बच्चों को मार डाला

पत्नी की हत्या के लगभग आठ घंटे के बाद शनिवार सुबह जब नाजिम की सबसे बड़ी बेटी इकरा सो कर उठी और मां के बारे में पूछताछ करने पर नाजिम ने उसका भी गला दबाकर हत्या कर दी गई। नाजिम ने बेटी शिफा और खदीजा नूर को शनिवार दोपहर को खाने में जहर मिलाकर दिया, जिससे उनकी भी मौत हो गई। सबसे आखिर में बेटे आयान को भी जहर देकर मार दिया। पांचों शवों के साथ नाजिम अपने मकान के कमरे में 20 घंटे तक रहा,लेकिन पड़ोसियों को इस पूरे हत्याकांड की भनक तक नहीं लगी। पुलिस का कहना है कि मामले में आरोपी को अस्पताल से जब छुट्टी मिलेगी इसके बाद उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में अचानक हुए इस हत्याकांड के बाद से लोग काफी सहमे हुए हैं।

आरोपी अस्पताल में भर्ती

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। सभी पांच शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है, अस्पताल से छुट्टी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। रविवार को पुलिस ने बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि नजमा और इकरा की गला दबाकर हत्या की गई। तीनों बच्चों के विसरा के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका से गुरुग्राम आए शख्स ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान, पत्नी से थी अनबन

सभी के मुंह से झाग निकल रहा था

शनिवार को नाजिम अपने रोजाना के काम सैलून पर नहीं पहुंचा। वह पूरे 20 घंटे तक उसी कमरे में रहा जहां उसकी पत्नी और बच्चों की लाशें पड़ी थीं। पुलिस को मौके से टूटे हुए मोबाइल फोन मिले हैं। अंदाजा है कि नजमा ने खुद को बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। गद्दों पर पांचों शव कतार में पड़े थे और सभी के मुंह से झाग निकल रहा था।

महिला से प्रेम विवाह किया था

नाजिम के परिवार के सदस्य ने बताया कि उसने लगभग 12 साल पहले नजमा से प्रेम विवाह किया था। नाजिम की पहली शादी थी, जबकि नजमा की दूसरी शादी थी। नजमा को पहली शादी से इकरा नाम की बेटी भी थी। महिला हिंदू थी और मूलरूप से उड़ीसा की रहने वाली थी। नाजिम से शादी करने के बाद वह नजमा बन गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 2 महीने बंद रहेंगे ये रास्ते, सड़क पर निकलने से पहले जानें नया रूट
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।