Gurugram Man Killed wife 4 Children Give them poison attempt suicide गुरुग्राम में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, पत्नी-4 बच्चों को दिया जहर, खुद की भी काटी नस, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, पत्नी-4 बच्चों को दिया जहर, खुद की भी काटी नस

गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां पति ने पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर खुद आत्महत्या की कोशिश की।

Sun, 3 May 2026 12:53 AMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, पत्नी-4 बच्चों को दिया जहर, खुद की भी काटी नस

गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। पति ने पत्नी और चार बच्चों को जहर देकर खुद आत्महत्या की कोशिश की। चारों बच्चों की उम्र 14, 12, 10 और 8 साल बताई जा रही है। घटना गुरुग्राम के वजीरपुर गांव की है। आरोपी नाज़िम अपने परिवार के साथ यहीं किराए के घर में रहता था और सैलून चलाता था।

जानकारी के मुताबिक शनिवार को उसने अपनी पत्नी चार बच्चों को जहर देकर उनकी हत्या कर दी। फिर खुद की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश भी की। घटना की जानकारी मिलते ही आरोपी को घायल अवस्था मे सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला है। इस घटना में 35 साल की पत्नी और चारों बच्चों की मौत हो चुकी है। हालांकि वारदात के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

घटना की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए। उधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जरूरी जानकारी इकट्ठा की। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 2 महीने बंद रहेंगे ये रास्ते, सड़क पर निकलने से पहले जानें नया रूट

जन्मदिन मनाने के दौरान लगी गोली

अन्य एक मामले में गुरुग्राम के भोंडसी स्थित एक फार्महाउस में जन्मदिन मनाने के दौरान दुर्घटनावश गोली चलने से एक शख्स घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि घायल शख्स फिलहाल खतरे से बाहर है और उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, धनवापुर गांव का निवासी 26 साल का चिकेश दहिया शुक्रवार रात भोंडसी में आरबीएमएस स्कूल के पास स्थित 'फिलोकासा फार्म हाउस' में अपना जन्मदिन मना रहा था, और अपने दोस्तों के साथ तरण ताल में नहाने की तैयारी कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में निर्माण कार्य का रिजस्ट्रेशन अनिवार्य, सख्त ऐक्शन की चेतावनी

सीने में लग गई गोली

बताया जाता है कि जब चिकेश कपड़े उतार रहा था, तभी खांडसा गांव निवासी उसके दोस्त बंटी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर मेज पर रख दी। इसी दौरान अचानक रिवॉल्वर से गोली चल गई जो चिकेश के सीने में जा लगी। पुलिस ने कहा कि वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद उसके दोस्त उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए।

इसने बताया कि उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है और वह खतरे से बाहर है। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने अस्पताल में चिकेश से भी मुलाकात की। चिकेश ने पुलिस को बताया कि बंटी और वह दोस्त हैं और उनके बीच कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चौकी इंचार्ज और ASI ने 7000 में बेच दी ईमान, गुरुग्राम ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।