gurugram crime weight loss and diabetes injections worth crores seized गुरुग्राम में बड़ा एक्शन; बड़ी मात्रा में वेट लॉस और डायबिटीज इंजेक्शन जब्त, एक अरेस्ट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम में बड़ा एक्शन; बड़ी मात्रा में वेट लॉस और डायबिटीज इंजेक्शन जब्त, एक अरेस्ट

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 4 में औषधि विभाग ने छापेमारी कर वजन घटाने और मधुमेह के हजारों अवैध इंजेक्शन जब्त किए। ये महंगे इंजेक्शन दिल्ली से लाकर बेचे जा रहे थे। दवाओं की गुणवत्ता और इनके असली या नकली होने की जांच कर रही है।

Sun, 19 April 2026 04:40 PMKrishna Bihari Singh भाषा, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम में बड़ा एक्शन; बड़ी मात्रा में वेट लॉस और डायबिटीज इंजेक्शन जब्त, एक अरेस्ट

गुरुग्राम के डीएलएफ फेज 4 में औषधि नियंत्रण विभाग ने एक बड़ी छापेमारी करते हुए वजन घटाने और मधुमेह के इलाज में इस्तेमाल होने वाले हजारों अवैध इंजेक्शन जब्त किए हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि हैम्पर्ट कंपनी का एक कर्मचारी दवाओं की अवैध सप्लाई कर रहा है। इसके बाद जाल बिछाकर छापेमारी की गई। फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद किए गए इन महंगे इंजेक्शनों की कीमत 13,000 से 25,000 रुपये के बीच है जिन्हें दिल्ली के भागीरथ पैलेस से खरीदा गया था। फिलहाल अधिकारी इन दवाओं की गुणवत्ता और प्रमाणिकता की जांच कर रहे हैं ताकि पता चल सके कि ये असली हैं या नकली।

औषधि नियंत्रण विभाग के औषधि निरीक्षक अमनदीप चौहान ने बताया कि विभाग की टीम को खुफिया इनपुट मिला था कि हैम्पर्ट नामक कंपनी का एक कर्मचारी अवैध रूप से इंजेक्शनों की सप्लाई कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और आरोपी मुजम्मिल के वाहन को रोका। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई। इस दौरान हजारों इंजेक्शन बरामद किए गए और इनकी कीमत प्रति खुराक 13 हजार रुपये से 25 हजार रुपये के बीच है। फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली के भागीरथ पैलेस बाजार से खरीदे थे इंजेक्शन

औषधि निरीक्षक अमनदीप चौहान ने बताया कि वजन घटाने एवं मधुमेह के इलाज में इस्तेमाल होने वाले हजारों इंजेक्शनों को दिल्ली के भागीरथ पैलेस बाजार से खरीदा गया था। इनका बिल गुरुग्राम के एक पते के नाम पर बना था। टीमें इंजेक्शनों की पैकेजिंग, गुणवत्ता और प्रामाणिकता की जांच कर रही हैं। टीमें पता लगा रही हैं कि क्या ये इंजेक्शन किसी लाइसेंस प्राप्त कंपनी के हैं या नकली हैं। इनको बिना अनुमति के बाजार में बेचा जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि यदि ये नकली पाए गए तो इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में 5 दिन तक गरजेगा बुलडोजर, इन इलाकों में जमींदोज होंगे कई निर्माण

तेज रफ्तार कार ने कई को मारी टक्कर, एक की मौत

वहीं गुरुग्राम के सेक्टर-12 में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। राजीव नगर के रहने वाले अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया कि 17 अप्रैल की रात करीब 11.30 बजे वह अपने मालिक अनिल कुमार के साथ स्कूटी से घर लौट रहे थे। जब वे सेक्टर-12 की रेड लाइट पार कर रहे थे तब पीछे से एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से अरविंद बेहोश हो गए और अनिल को भी चोटें आईं। पुलिस कार को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि उसी कार ने दूसरे लोगों को भी टक्कर मारी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम के MGF मॉल के बाहर किया हवाई फायर, दिल्ली का प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।