gurugram bike impounded 26 challans 1.05 lakh non payment traffic action 1 लाख से ज्यादा के चालान नहीं भरे, गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने जब्त की बाइक, Ncr Hindi News - Hindustan
More

1 लाख से ज्यादा के चालान नहीं भरे, गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने जब्त की बाइक

गुरुग्राम की ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को सेक्टर 4/7 चौक के पास एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। इस पर कुल 26 चालान बकाया थे। इन चालानों की कीमत 1.05 लाख रुपये बताई गई है।

Thu, 30 April 2026 10:47 PMRatan Gupta पीटीआई, गुरुग्राम
share
1 लाख से ज्यादा के चालान नहीं भरे, गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने जब्त की बाइक

गुरुग्राम की ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को सेक्टर 4/7 चौक के पास एक मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया। इस पर कुल 26 चालान बकाया थे। इन चालानों की कीमत 1.05 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई पिछले दो महीनों में चौथी बड़ी जब्ती है। ये बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। जांच में सामने आया कि बाइक चालक ने मोटर व्हीकल एक्ट के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया था। इनमें बिना वैध नंबर प्लेट, बीमा न होना और अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन शामिल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ में 2 नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप, सहेली की शादी से लौट रहीं थी घर
ये भी पढ़ें:दिल्ली के तालाब में जहां डूबकर मरे 3 मासूम, पहले भी हो चुकी 4 बच्चों की मौत

पुलिस ने बताया कि संबंधित बाइक (हीरो स्प्लेंडर) को चेकिंग के दौरान रोका गया। कागजों की जांच करने पर पता चला कि इस गाड़ी पर 26 चालान पेंडिंग हैं, जिनका भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया था। ये चालान मैनुअल चेकिंग के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी दर्ज किए गए थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 167(8) के तहत वाहन को जब्त किया गया है, क्योंकि जारी किए गए चालानों का भुगतान 90 दिनों के भीतर नहीं किया गया था। बाइक चालक को कुछ समय के लिए हिरासत में भी लिया गया, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जब तक सभी बकाया चालानों का भुगतान नहीं किया जाएगा, तब तक वाहन को रिलीज नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे समय पर अपने चालान का भुगतान करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

ट्रैफिक विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लगातार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।