Two tribal girls gangraped in Chhattisgarh Surguja; three arrested, three juveniles detained छत्तीसगढ़ में 2 नाबालिग आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, सहेली की शादी से लौट रहीं थी घर; 6 आरोपी पकड़े गए, Chhattisgarh Hindi News - Hindustan
More

छत्तीसगढ़ में 2 नाबालिग आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, सहेली की शादी से लौट रहीं थी घर; 6 आरोपी पकड़े गए

गैंगरेप के आरोपियों में 3 नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। पीड़ित लड़कियों की उम्र 15 और 13 साल है। घटना 24 अप्रैल की रात घटी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिफ्तार करके नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है।

Thu, 30 April 2026 10:06 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, सरगुजा
share
छत्तीसगढ़ में 2 नाबालिग आदिवासी लड़कियों से गैंगरेप, सहेली की शादी से लौट रहीं थी घर; 6 आरोपी पकड़े गए

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 2 नाबालिग आदिवासी लड़कियों संग 6 दरिंदों ने हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप के आरोपियों में 3 नाबालिग लड़के भी शामिल हैं। पीड़ित लड़कियों की उम्र 15 और 13 साल है। घटना 24 अप्रैल की रात घटी थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिफ्तार करके नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दोनों पीड़ित लड़कियां अपनी सहेली के साथ शादी में शामिल होने के बाद पैदल घर लौट रही थीं। तभी 6 मोटरसाइकिल पर सवार 12 लड़के आए और उन्हें घेर लिया। उन्हें अपने साथ चलने का कहने लगे। लड़कियों ने मना किया, तो जबरदस्ती की। इस दौरान लड़कियों की 2 सहेली मौके से भागने में कामयाब रहीं, लेकिन अन्य दो लड़कियां नहीं भाग सकीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली के तालाब में जहां डूबकर मरे 3 मासूम, पहले भी हो चुकी 4 बच्चों की मौत

पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़कों ने दोनों लड़कियों को जबरदस्ती अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और एक सूनसान जगह लेकर चले गए। यहां लड़कों ने दोनों नाबालिग लड़कियों संग गैंगरेप किया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

खबर अपडेट हो रही है..

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।