gurugram bakhtawar chowk underpass gmda noc gurugram metro rail limited gmrl गुरुग्राम के बख्तावर चौक पर बनेगा 6 लेन का अंडरपास, मेट्रो स्टेशन के साथ शुरू होगा निर्माण, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम के बख्तावर चौक पर बनेगा 6 लेन का अंडरपास, मेट्रो स्टेशन के साथ शुरू होगा निर्माण

GMDA ने बख्तावर चौक अंडरपास के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। इस अंडरपास का निर्माण मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के तहत होगा, जिसके ऊपर सेक्टर-47 मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा।

Sat, 7 Feb 2026 10:12 AMAnubhav Shakya हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम के बख्तावर चौक पर बनेगा 6 लेन का अंडरपास, मेट्रो स्टेशन के साथ शुरू होगा निर्माण

गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित बख्तावर चौक पर अंडरपास निर्माण को लेकर गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया है। जीएमआरएल की तरफ से एकाध महीने में इस अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण के निर्माण में बख्तावर चौक अंडरपास आ रहा है।

अंडरपास के ऊपर सेक्टर-47 मेट्रो स्टेशन का निर्माण होना है। अंडरपास और मेट्रो स्टेशन के पिलर एक रहेंगे। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पिछले साल हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि इस अंडरपास का निर्माण जीएमआरएल की तरफ से किया जाएगा। पिछले महीने जीएमआरएल ने इस अंडरपास के डिजाइन को जीएमडीए अधिकारियों से साझा किया था। अंडरपास निर्माण से पहले अनापत्ति प्रमाण पत्र देने का आग्रह किया था। जीएमडीए की तरफ से अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नोएडा से यूपी के बड़े शहरों तक जाना हुआ आसान, बसों में मिलेगी ऑनलाइन टिकट

वाहन चालकों के लिए यू-टर्न की सुविधा होगी

करीब एक किलोमीटर लंबा यह अंडरपास दोनों तरफ तीन-तीन लेन का तैयार होगा। इसके दोनों तरफ दो-दो लेन की सड़क का निर्माण किया जाएगा। अंडरपास के निर्माण को लेकर जीएमआरएल की तरफ से बेरीकेडिंग कर दी जाएगी। इससे पहले वाहनों के आवागमन के लिए दो लेन का रास्ता तैयार किया जाएगा। इस अंडरपास के ऊपर यू टर्न की सुविधा भी वाहन चालकों को दी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महादेव मेरी जिंदगी में बचा ही क्या…ग्रेटर नोएडा में 5वीं मंजिल से कूदी युवती-मौत

उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाईओवर बनेगा

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट पर सात अंडरपास और फ्लाईओवर तैयार होने हैं। उमंग भारद्वाज चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण एनएचएआई करवाएगा। जीएमआरएल बख्तावर चौक और कृष्णा चौक अंडरपास बनवाएगा। दोनों अंडरपास मेट्रो परियोजना के बीच में आ रहे हैं। कृष्णा चौक पर अंडरपास दूसरे चरण की मेट्रो परियोजना के बीच में आ रहा है। जीएमआरएल ने बाबा प्रकाशपुरी चौक, सेक्टर-तीन से शीतला माता रोड, रेजांगला चौक और सुशील ऐमा मार्ग से ओल्ड दिल्ली रोड की तरफ अंडरपास की योजना तैयार की है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।