PM Svanidhi Scheme Empowers Thousands of Street Vendors in Gurugram शहर में रेहड़ी-पटरी विक्रेता अब आत्मनिर्भर बन रहे, Gurgaon Hindi News - Hindustan
More

शहर में रेहड़ी-पटरी विक्रेता अब आत्मनिर्भर बन रहे

अच्छी खबर: -50 हजार ऋण स्वीकृत से हजारों परिवारों को आजीविका -पीएम स्वनिधि योजना से हजारों स्ट्रीट वेंडर्स को फायदा -डिजिटल भुगतान से बदल रही स्ट्रीट

Wed, 10 June 2026 04:42 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांव
share
शहर में रेहड़ी-पटरी विक्रेता अब आत्मनिर्भर बन रहे

50 हजार ऋण स्वीकृत से हजारों परिवारों को आजीविका -पीएम स्वनिधि योजना से हजारों स्ट्रीट वेंडर्स को फायदा -डिजिटल भुगतान से बदल रही स्ट्रीट वेंडर्स की तस्वीर गुरुग्राम, अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी के रेहड़ी पटरी विक्रेता अब आत्मनिर्भर बन रहे। इससे छोटे कारोबारियों को नई ताकत मिल रही है। हजारों स्ट्रीट वेंडर्स को बिना गारंटी ऋण और आर्थिक सुरक्षा का आधार मिला है。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए 30 तक चलेगा लोक कल्याण शिविर

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना ने गुरुग्राम के हजारों रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। यह योजना न केवल छोटे कारोबारियों को बिना किसी जमानत के आसान ऋण उपलब्ध है, बल्कि उन्हें औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

हजारों परिवारों की आजीविका को मिली मजबूती

योजना से गुरुग्राम में अब तक 49,948 ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। पहले चरण में 15,097 लाभार्थियों को 15 हजार रुपये तक का ऋण दिए गए। जबकि दूसरे चरण में 4,103 लाभार्थियों को 25 हजार रुपये तक और तीसरे चरण में 699 लाभार्थियों को 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाए गए। इस वित्तीय सहायता से छोटे व्यापारियों को अपने कारोबार का विस्तार करने, आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिला। कई परिवारों की आजीविका को स्थायित्व मिला है और स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित हुए हैं।

डिजिटल भुगतान से बदल रही स्ट्रीट वेंडर्स की तस्वीर:

अब डिजिटल लेनदेन को नई पहचान मिली है। गुरुग्राम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत 18,967 स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल भुगतान प्रणाली से जोड़ा गया है। 8,697 वेंडर्स की प्रोफाइलिंग कर उन्हें औपचारिक आर्थिक ढांचे में शामिल किया गया है। डिजिटल लेनदेन अपनाने से व्यापारियों की वित्तीय विश्वसनीयता बढ़ी है। उन्हें बैंकिंग सेवाओं और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी हुई है। 190 लाभार्थियों ने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है।

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प साकार होगा:

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना केवल ऋण वितरण की योजना नहीं, बल्कि छोटे व्यापारियों को सम्मानजनक आजीविका, वित्तीय सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन बनाया है। गुरुग्राम में छोटे कारोबारियों को उचित अवसर और वित्तीय सहयोग मिलता है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलती है। पीएम स्वनिधि योजना आज गुरुग्राम के हजारों स्ट्रीट वेंडर्स के लिए आत्मनिर्भरता बन चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।