Special Campaign to Empower PM Street Vendor Scheme Beneficiaries Until June 30 स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए 30 तक चलेगा लोक कल्याण शिविर, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
More

स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए 30 तक चलेगा लोक कल्याण शिविर

Gorakhpur News - गोरखपुर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सशक्त बनाने के लिए 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम में लोक कल्याण शिविर में विभिन्न ऋणों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। पटरी व्यवसायियों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए डूडा या नगर निकाय कार्यालय जाने की सलाह दी गई है।

Wed, 10 June 2026 03:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
स्वनिधि योजना के लाभार्थियों के लिए 30 तक चलेगा लोक कल्याण शिविर

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को नगर निगम में लगे लोक कल्याण शिविर में प्रथम ऋण के लिए 18, द्वितीय ऋण के लिए 12 और तृतीय ऋण के लिए सात आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा छह लोगों ने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया, जबकि 10 लाभार्थियों की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्रता निर्धारण के लिए प्रोफाइलिंग की गई। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने बताया कि जो पटरी व्यवसायी प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे किसी भी कार्य दिवस में डूडा अथवा संबंधित नगर निकाय कार्यालय पहुंचकर अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30 जून तक निगम के प्रमुख स्थलों पर लगेगा लोक कल्याण मेला

नगर आयुक्त एवं परियोजना निदेशक डूडा अजय जैन ने अधिक से अधिक पात्र पटरी व्यवसायियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।