गुरुग्राम के इन 17 चौराहों पर नहीं फंसेगी आपकी गाड़ी! अगले महीने से हो रहे ‘रीडिजाइन’
इन चौराहों को कुछ ऐसे डिजाइन किया जाएगा जिससे वाहन चालक को ज्यादा देर तक ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 7.5 करोड़ रुपये है।

गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन डेवलेपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ट्रैफिक जाम काम कम करने के लिए मिलेनियम सिटी (सेक्टर 1 से 57) के बीच 17 व्यस्त चौराहों को फिर से डिजाइन करेगा। जीएमडीए के मुताबिक कमीशन फॉर एयर क्वालिटी (CAQM) से बातचीत के बाद ही इन चौराहों की पहचान की गई है जिससे यहां भीड़भाड़ कम करने और प्रदूषण में कमी लाने में मदद मिलेगी।
इन चौराहों को कुछ ऐसे डिजाइन किया जाएगा जिससे वाहन चालक को ज्यादा देर तक ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है जिसकी अनुमानित लागत लगभग 7.5 करोड़ रुपये है।
क्या बदलाव होने जा रहे?
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अमित गोदारा के मुताबिक, स्लिप लेन में सुधार और विस्तार किया जाएगा जो कि मौजूदा समय में इन चौराहों पर काफी पास है। ऐसे में ट्रैफिक सिग्नल पर चार पांच वाहन के खड़े होने के बाद स्लिप लेन से वाहन नहीं निकल पाते जिससे अक्सर जाम की स्थिति भी बन जाती है और जिन्हें बाएं मुड़ना होता है उन्हें बेवजह सिग्नल पर इंतजार करना पड़ जाता है। इसी को देखते हुए 90 से 100 मीटर पहले ही स्लिप लेन का निर्माण होगा।
यू-टर्न की भी सहुलियत
कार्यकारी अभियंता ने बताया है कि यूटर्न लेने वाले वाहन भी सिग्नल पर खड़े रहते हैं लेकिन नए डिजाइन के तहत सिग्नल से 50 मीटर पहले यू टर्न बनाया जाएगा। CAQM इन चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम को प्रदूषण का कारण मानता है। प्रोजेक्ट पर इसी साल मई से काम शुरू हो जाएगा।
किन चौराहों को चुना गया है?
जीएमडीए ने सेक्टर-48-49-साउथ सिटी चौक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड स्थित सेक्टर-40-45 चौक, सेक्टर-चार-पांच चौक, रेजांगला चौक, मेफिल्ड गार्डन के समीप मॉर्डन बाजार चौक, ताऊ देवीलाल पार्क के समीप चौक, सेक्टर-72ए और सेक्टर-33 चौक, आर्केडिया मॉल यातायात सिग्नल, सेक्टर-नौ चौक, सेक्टर-चार-सात चौक, दौलताबाद फ्लाईओवर चौक, मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के समीप जेड चौक, सेक्टर-41-45 यातायात सिग्नल चौक, बख्तावर चौके, यूनिटैक साइबर पार्क चौक, घाटा बिजली घर चौक, कुशाल चौक को नए सिरे से डिजाइन करने की योजना बनाई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन