greenfield expressway faridabad to jewar airport work related latest update फरीदाबाद टू जेवर एयरपोर्ट जाने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कब तक होगा पूरा? NHAI ने दिया नया अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

फरीदाबाद टू जेवर एयरपोर्ट जाने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कब तक होगा पूरा? NHAI ने दिया नया अपडेट

फरीदाबाद में जेवर एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) के निर्माण को रफ्तार देने के लिए भले ही अतिरिक्त फंड आवंटित हो गया हो, लेकिन अभी इस एक्सप्रेसवे के काम को पूरा होने में करीब एक साल का समय और लगेगा।

Thu, 12 March 2026 02:42 PMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
share
फरीदाबाद टू जेवर एयरपोर्ट जाने वाला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कब तक होगा पूरा? NHAI ने दिया नया अपडेट

फरीदाबाद में जेवर एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे (Greenfield Expressway) के निर्माण को रफ्तार देने के लिए भले ही अतिरिक्त फंड आवंटित हो गया हो, लेकिन अभी इस एक्सप्रेसवे के काम को पूरा होने में करीब एक साल का समय और लगेगा। इस परियोजना के काम को पूरा करने का लक्ष्य अप्रैल 2027 रखा गया है। सोतई गांव में जमीन नहीं मिलने से भी निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने करीब तीन साल पहले एक्सप्रेसवे के डिजाइन को मास्टर प्लान- 2031 के लिए समस्या पैदा करने वाला बताया था। इस पर हरियाणा सरकार और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) प्रबंधन के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, जिमसें निर्णय लिया गया कि आगरा नहर से लेकर आगे 11 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटेड बनाया जाएगा। इसके साथ सर्विस रोड भी बनाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:46KM लंबा नूंह-अलवर रोड होगा 4 लेन हाईवे, वन विभाग से मंजूरी, 2 बाईपास भी बनेंगे

इस बदलाव को वर्ष 2023 में मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन अब तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था। एलिवेटेड हिस्से के लिए अतिरिक्त फंड की जरूरत थी। अभी तक यह फंड नहीं मिल पाया था।

65 प्रतिशत काम पूरा हो चुका

इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य करीब 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है। यूपी की सीमा में एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य सबसे पहले पूरा होगा। एनएचएआई प्रबंधन ने 27 सितंबर सन 2022 को एपको कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के साथ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए समझौता किया था। समझौते वाले दिन से इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 730वें दिन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। वर्ष 2023 से वर्ष 2024 के बीच मोहना गांव में कट बनवाने की मांग को लेकर किसानों के धरने की वजह से इस परियोजना के काम में देरी हुई थी। अब विभाग को सोतई गांव में जमीन अधिग्रहण करने के बावजूद कब्जा नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से यहां पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंझावली पुल से फरीदाबाद जाना होगा आसान, ग्रेटर नोएडा में सड़क मरम्मत का काम शुरू

60 मीटर चौड़ी जगह का अधिग्रहण

एनएचएआई प्रबंधन ने इस एक्सप्रेसवे के लिए 60 मीटर चौड़ी जगह का अधिग्रहण किया था। इसमें से 30 मीटर जगह हरियाणा सरकार को दी जाएगी। प्रदेश सरकार इस जमीन को इस एक्सप्रेसवे के साथ विकसित होने वाले सेक्टर एरिया के लिए प्रयोग कर सकेगा। सरकार मर्जी के अनुसार किसी अन्य परियोजना के लिए भी जमीन का प्रयोग कर सकेगी।

धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई, ''ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के 11 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड हिस्से पर तेजी से काम होगा। विभाग ने काम शुरू करवा दिया है। अगले वर्ष अप्रैल माह तक इस परियोजना को पूरा लिया जाएगा।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरीदाबाद के इन इलाकों से गुजरेगा ईस्ट-वेस्ट एलिवेटेड रोड,1550 करोड़ का बजट मंजूर
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।