
गाजियाबाद शहर में सिटी बस सेवा के तहत 100 और इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। बसों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। बसों की संख्या बढ़ने से दैनिक यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा।

‘रीजनल प्लान 2041’ में कई बदलावों को लेकर प्रस्ताव दिए गए हैं। इनमें से एक बात ये भी है कि दिल्ली NCR 3 जोन में बांटी जाएगी। इसके पीछे के मकसद को जानने के लिए पूरी खबर पढ़िए। साथ ही जानिए क्या हरियाणा के 5 जिलों को NCR से अलग किया जाएगा या नहीं।

जेवर के नोएडा एयरपोर्ट से यात्री अब देश के 5 शहरों के लिए फ्लाइट ले सकते हैं। नवी मुंबई और जम्मू के लिए भी मंगलवार से उड़ानें शुरू हो गई हैं। इंडिगो के अलावा अब अकासा एयर के विमान भी अब नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरने लगे हैं।

नोएडा से ग्रेटर नोएडा तक यमुना पुस्ता पर प्रस्तावित 31 किलोमीटर लंबे नए एलिवेटेड एक्सप्रेसवे के प्लान में ओखला पक्षी विहार और यमुना के कारण बदलाव किया गया है। अब इसे सेक्टर-94 से ग्रेटर नोएडा तक बनाया जाएगा। इस एक्सप्रेसवे पर उतरने-चढ़ने के चार लूप बनाए जाएंगे।

Greater Noida West Metro : नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो ट्रेन चलने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। रेलवे बोर्ड ने इस मेट्रो लाइन को एनओसी दे दी है। अब बस पीआईबी और मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर और मंजूरी मिलने का इंतजार है। उसके बाद इस पर काम शुरू हो जाएगा।

30-Minute NCR: दिल्ली-एनसीआर के लिए तैयार रीजनल प्लान-2041 में '30-Minute NCR' का प्रस्ताव रखा गया है। इसके तहत हाई-स्पीड रेल नेटवर्क से दिल्ली और प्रमुख NCR शहरों के बीच 30 मिनट में यात्रा संभव बनाने की योजना है।

नोएडा एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी से लेकर हरियाणा के कुछ जिलों तक की किस्मत बदलने जा रही है। नोएडा को तो इसका विशेष फायदा होगा। एयरपोर्ट की वजह से अगले पांच साल में 70 लाख रोजगार की संभावना है।

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के लिए एक नया एक्सप्रेसवे बनाने पर विचार किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे यमुना पुस्ते पर बनाने की योजना है, जो 8 लेन का होगा। नोएडा प्राधिकरण के अफसरों द्वारा इसके लिए सोमवार को बैठक में चर्चा की गई।

Greenfield Expressway : एनसीआर के शहर फरीदाबाद को जल्द ही नई रफ्तार मिलने जा रही है। जेवर के नोएडा एयरपोर्ट को फरीदाबाद से सीधे जोड़ने के लिए बनाया जा रहा 31 किलोमीटर से अधिक लंबा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अब तेजी से चल रहा है, जिसके अगले साल तक पूरा होने के आसार हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे के लिए अपनी जमीनें देने वाले किसानों और उनके बेटों को जेवर टोल प्लाजा तक टोल टैक्स से छूट मिलेगी। इस छूट का लाभ उठाने के लिए किसानों को अपने पहचान पत्र और गाड़ी की आरसी जैसे कई जरूरी कागज जमा कराने होंगे।

नोएडा एयरपोर्ट का 25 साल पुराना सपना पूरा हो गया है। सोमवार को यहां से कॉमर्शियल फ्लाइट्स की शुरुआत हो गई। 1 जुलाई से देश के 16 शहरों के लिए यहां से फ्लाइट मिलेगी।

Jewar International Airport News: जेवर में नोएडा एयरपोर्ट का ढाई दशक पुराना सपना सोमवार से सच हो रहा है। एयरपोर्ट ना सिर्फ बहुत बड़ा है, बल्कि इसमें कई आधुनिक और खास सुविधाएं भी हैं। बोर्डिंग पास तो यहां कुछ सेकेंड में ही मिल जाएगा।

नोएडा एयरपोर्ट पर आज से यात्री उड़ानें शुरू हो गई हैं। लखनऊ से नोएडा पहुंची फ्लाइट का भव्य स्वागत किया गया। इस फ्लाइट में आए उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना का एयरपोर्ट पर सैल्यूट के साथ वेलकम किया गया।

यूपी रोडवेज उत्तर प्रदेश के आठ जिलों से जेवर एयरपोर्ट के लिए आज से सीधी बसें चलाएगा। ये बसें बसें लखनऊ, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज से चलाई जाएंगी। इसके साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी नोएडा एयरपोर्ट के लिए बसें चलेंगी।

Noida City Bus Service : नोएडा सिटी बस नेटवर्क आज से और मजबूत हो जाएगा। सोमवार से 28 रूट पर 115 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ने लगेंगी। नोएडा एयरपोर्ट से आज शुरू हो रही उड़ानों को देखते हुए जिले में पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी है।

गौतमबुद्ध नगर के जेवर में 25 साल पहले देखा गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ान शुरू होने का सपना आज सच होने जा रहा है। जुलाई महीने से 16 शहरों के लिए नियमित विमान सेवा शुरू हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।

Noida Metro : नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दो नए रूटों पर मेट्रो ट्रेन दौड़ने की राह देख रहे लोगों का इंतजार अब और लंबा होने वाला है। टेंडर के लिए आवेदन करने की डेट बढ़ने से मेट्रो का काम शुरू होने में देरी की संभावना जताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल की बिल्डिंग से मेरठ की एक 19 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि इस आत्मघाती कदम के पीछे क्या वजह थी इसका पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर ही कुछ कहा जा सकेगा।

गौतमबुद्ध नगर जिले में 33 इलेक्ट्रिक और तीन हाइड्रोजन बसों के साथ पहली बार एक साथ 17 रूटों पर सिटी सब सेवा शुरू की गई है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 4-4, जबकि यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 9 रूटों पर सिटी बसें दौड़ेंगी।

सीएम योगी ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना अथारिटी को नई 45 इलेक्ट्रिक बसों के साथ ही तीन हाईड्रोजन बसों की सौगात दी है। इन बसों के चलने से 15 जून से शुरू हो रहे जेवर एयरपोर्ट तक आना-जाना आसान हो जाएगा।