ग्रेटर नोएडा में गाड़ी हटाने को लेकर बवाल, युवक की पीट-पीटकर हत्या
ग्रेटर नोएडा के कैमराला गांव में रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पीड़ित का सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे कुछ युवकों से विवाद हो गया था।

ग्रेटर नोएडा के कैमराला गांव में रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पीड़ित अपने दोस्त के साथ घर लौट रहा था तभी सड़क पर गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। बहस बढ़ने पर आरोपियों ने दोनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में हरकेश की मौत हो गई जबकि मोहित घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और बाकी फरार हमलावरों की तलाश जारी है।
पीट-पीटकर कर हत्या
दादरी कोतवाली क्षेत्र के कैमराला गांव में रविवार को रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय हरकेश की पीट कर हत्या कर दी गई जबकि उसका साथी मोहित मारपीट के दौरान घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा का दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लिया है।
गाड़ी हटाने को कहने पर बवाल
बताया जाता है कि दादरी थाना क्षेत्र के कैमराला गांव निवासी हरकेश अपने दोस्त मोहित के साथ रविवार को ग्रेटर नोएडा से गांव लौट रहा था। कैमराला के पास कुछ युवक क्रिकेट मैच के बाद शराब पी रहे थे और उन्होंने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रखी थी। हरकेश ने उनसे गाड़ी हटाने को कहा, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।
लाठी-डंडों से हमला
यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने हरकेश और उसके दोस्त मोहित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में हरकेश और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हरकेश और मोहित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने हरकेश को मृत घोषित कर दिया।
हिरासत में 2 आरोपी
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था, जिसके बाद मारपीट हुई और हरकेश की हत्या कर दी गई। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।




साइन इन