ग्रेटर नोएडा में बीटेक की छात्रा ने की खुदकुशी, सामने आ रही ये वजह
ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज से बीटेक छात्रा द्वारा खुदकुशी का मामला सामने आया है। छात्रा की आत्महत्या पर परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया है। जानिए इस खुदकुशी के पीछे क्या वजह सामने आ रही है।

ग्रेटर नोएडा के जीएनआईओटी कॉलेज (ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) की बीटेक की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। बेटी की आत्महत्या पर परिजनों ने केसीसी कॉलेज प्रबंधन पर आरोप लगाया है। घरवालों का आरोप है कि परीक्षा के दौरान छात्रा से पर्ची पकड़ी गई थी, जिसके बाद छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले शारदा यूनिवर्सिटी की बीडीएस की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।
जीएनआईओटी कॉलेज की मृतक छात्रा के घरवालों ने आरोप लगाया है कि बेटी ने तनाव के चलते आत्महत्या की है। छात्रा के पास जो पर्ची पकड़ी गई थी, वह उस विषय की नहीं थी। इसके बाद छात्रा की कॉपी जबरन छीन ली गई और परीक्षा में उसकी बैक लगा दी गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद से छात्रा तनाव में थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले ग्रेटर नोएडा की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की छात्रा ज्योति ने खुदकुशी कर ली थी। गुरुग्राम की रहने वाली छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में फैक्लटी को मानसिक रूप से उत्पीड़न करने का जिम्मेदार बताया गया था। छात्रा ने इसके लिए कॉलेज के दो प्रोफेसर को जिम्मेदार ठहराया था।
आत्महत्या का यह मामला देशभर में सुर्खियों में रहा था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने भी संज्ञान लिया था। मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को तीन दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था। नए मामले को लेकर भी छात्रों और परिजनों के बीच गुस्सा है।




साइन इन