Good News for Gurugram Two roads connecting Dwarka Expressway to Delhi-Jaipur Highway will be rebuilt गुरुग्राम के लिए गुड न्यूज! द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली-जयपुर हाईवे से जोड़ रही 2 सड़कें दोबारा बनेंगी, Ncr Hindi News - Hindustan
More

गुरुग्राम के लिए गुड न्यूज! द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली-जयपुर हाईवे से जोड़ रही 2 सड़कें दोबारा बनेंगी

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली-जयपुर हाईवे से जोड़ रही दो मुख्य सड़कों का निर्माण नए वर्ष में होगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इसको लेकर करीब 55 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया है।

Mon, 22 Dec 2025 08:17 AMPraveen Sharma हिन्दुस्तान, गुरुग्राम
share
गुरुग्राम के लिए गुड न्यूज! द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली-जयपुर हाईवे से जोड़ रही 2 सड़कें दोबारा बनेंगी

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली-जयपुर हाईवे से जोड़ रही दो मुख्य सड़कों का निर्माण नए वर्ष में होगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इसको लेकर करीब 55 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंजूरी मिलने के बाद इन सड़कों के निर्माण का टेंडर लगाने की दिशा में काम शुरू होगा। इस प्रक्रिया में कम से कम चार महीने का समय लगेगा। जीएमडीए ने द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बसई चौक से लेकर बसई रोड होते हुए ओल्ड रेलवे रोड तक सड़क का निर्माण करने के लिए करीब 22 करोड़ रुपये का इस्टीमेट तैयार किया है। सड़क का नए सिरे से निर्माण करने के साथ-साथ बरसाती पानी का नाला तैयार किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जनवरी में होगा शुरू, ये होंगे लाभ; PM करेंगे उद्घाटन

बारिश में इस सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भर जाता है, जिस स्थिति में आसपास लगती करीब 20 कॉलोनियों के हजारों परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा ओल्ड दिल्ली रोड से महाराजा अग्रसेन चौक, महावीर चौक, एमजी रोड, महाराणा प्रताप चौक होते हुए इफको चौक तक सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिसके ऊपर करीब 33 करोड़ रुपये की लागत आएगी। माना जा रहा है कि इन दोनों सड़कों के निर्माण के बाद द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली-जयपुर हाईवे की एक और कनेक्टीविटी हो जाएगी, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना एक्सप्रेसवे पर अब शाम 5 बजे के बाद नहीं चलेंगे ट्रैक्टर-ट्रॉली,क्या है वजह

सड़क पर गहरे गड्ढे

पिछले दो साल से बसई रोड बदहाल अवस्था में थी। इस पर गहरे गड्ढे थे। एक महीने पहले ही जीएमडीए ने इस सड़क की सुध ली है। इसकी मरम्मत की गई है, लेकिन नए सिरे से निर्माण की जरूरत है। एमजी रोड की हालत भी सेक्टर-14 के आसपास खराब अवस्था में है, जिससे वाहन चालकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में शहरी विकास के प्रधान सलाहकार डीएस ढेसी की अध्यक्षता में समन्वय समिति की एक बैठक हुई थी। इसमें जीएमडीए ने इन दोनों सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था। 90 किमी लंबी सड़कों के निर्माण का टेंडर करीब 141 करोड़ रुपये में आवंटित है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।